फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   big announcement for prisoners by punjab cm on independence day

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब के कैदियों को बड़ी राहत

Sat, 15 Aug 2015 02:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 15 Aug 2015 02:34 PM IST
विज्ञापन
big announcement for prisoners by punjab cm on independence day

पंजाब सरकार ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जेलों में बंद कैदियों को राहत देते हुए बड़ी घोषणा की। सीएम बादल ने जेलों में बंद कैदियों को एकमुश्त सजा छूट की घोषणा की। यह सजा माफी एक महीने से एक वर्ष तक होगी, जो कि कैदियों की सजा सीमा और उनकी ओर से किए गए जुर्म की गंभीरता के आधार पर की जाएगी।

विज्ञापन


जेल मंत्री सोहन सिंह ठंडल के अनुसार दस से बीस वर्ष तक की कैद वाले बंदियों को एक वर्ष, सात से 10 वर्ष की सजा वालों के लिए 9 महीने, पांच से सात वर्ष की सजा वाले बंदियों को 6 महीने और तीन से पांच वर्ष तक सजा वाले बंदियों को तीन महीने जबकि तीन वर्ष तक की सजा वाले बंदियों को एक महीने की एकमुश्त सजा माफी दी गई है।
विज्ञापन


सजा माफी केवल उन कैदियों को मिलेगी, जो 15 अगस्त 2015 वाले दिन जेल में बंद होंगे। यदि कोई कैदी पैरोल या फरलो पर है तो उसको सजा मे छूट के लिए पैरोल का समय खत्म होने से पहले-पहले इस दिन तक आत्म समर्पण करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed