फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Big annoucement for cm post in upcomimg assembly election

विस चुनावः CM उम्मीदवार को लेकर कांग्रेस प्रभारी का बड़ा बयान

Sun, 18 Sep 2016 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Sun, 18 Sep 2016 10:38 AM IST
विज्ञापन
Big annoucement for cm post in upcomimg assembly election
Punjab Congress - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर पंजाब कांग्रेस प्रभारी आशा कुमारी ने बहुत बड़ा बयान दिया है। आशा कुमारी का कहना है कि सूबे में अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो निश्चित तौर पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ही सीएम होंगे। पार्टी कैप्टन के नाम ही प्रदेश में चुनाव लड़ रही है और इसकी औपचारिक घोषणा एआईसीसी की प्रधान सोनिया गांधी ही करेंगी। यह बात प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी आशा कुमारी व कैंपेन कमेटी की चेयरपर्सन अंबिका सोनी ने जालंधर में कैप्टन अमरिंदर सिंह की मौजूदगी में पत्रकारवार्ता में कही।
विज्ञापन


आशा कुमारी, अंबिका सोनी, कैप्टन अमरिंदर सिंह शनिवार को अजनाला में रैली में जाते वक्त जालंधर में पत्रकार वार्ता के लिए रुके थे। कैप्टन ने कहा कि विधायक त्रिलोचन सिंह सूंड की जात के प्रति अपशब्द विरसा सिंह वल्टोहा ने कहे वह निंदनीय हैं। शिअद के तमाम दलित विधायक व स्पीकर चुप्पी साधे हुए हैं। वल्टोहा एक अपराधी हैं और वह सात लोगों के कत्ल के आरोप में जेल जा चुके हैं।  ऐसे लोग क्राइम करने के आदी हैं। इसलिए उसको तत्काल गिरफ्तार किया जाए। यह हमला अकेले सूंड पर नहीं बल्कि पूरी बिरादरी पर है।
विज्ञापन

'विधानसभा में SYL बिल पास करेगी कांग्रेस'

Big annoucement for cm post in upcomimg assembly election
Punjab Vidhan sabha - फोटो : अमर उजाला
शिअद के विधायक टिकटों की खातिर मुंह बंद किए बैठे हैं। कैप्टन ने कहा कि शीघ्र ही कांग्रेस इस मामले में ब्लाक स्तर पर प्रदर्शन करेगी। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एसवआईएल के मुद्दे पर कहा कि अगर कांग्रेस सरकार सत्ता में आई तो विधानसभा में एसवाईएल का बिल पास करेगी। यदि विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब के खिलाफ फैसला आता है तो तमाम कांग्रेसी विधायक इस्तीफा देंगे।

कैप्टन ने आरोप लगाया कि वित्तमंत्री अरुण जेटली ड्रग माफिया की मदद कर रहे हैं और केंद्र की जांच एजेंसियां 18 माह से चुप्पी साधे बैठी हैं। प्रवर्तन निदेशालय, इंकम टैक्स विभाग अब ड्रग माफिया के खिलाफ जांच नहीं कर रहा। मालवा यूथ अकाली दल के प्रधान रोजी बरकंदी का मामले में ही ईडी ने जांच ही शुरू की। यह दोनों विभाग जेटली के पास हैं, इसलिए जेटली ने ड्रग माफिया की मदद करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed