फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bidi cigarette boxes stolen from Enforcement Wing store, case registered

इनफोर्समेंट विंग स्टोर से बीड़ी सिगरेट के पेटियां चोरी, केस दर्ज

Sat, 18 Apr 2020 02:00 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Bidi cigarette boxes stolen from Enforcement Wing store, case registered
चंडीगढ़। इंडस्ट्रियल एरिया स्थित फेज-1 सीटीयू वर्कशॉप के पास इनफोर्समेंट विंग स्टोर से बीड़ी सिगरेट की 20 पेटियां चोरी होने के मामले में इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बीते 10 अप्रैल को पुलिस को दी शिकायत में मनीमाजरा के रहने वाले बिशन लाल ने बताया कि वह इनफोर्समेंट विंग में बतौर सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है। उनकी ड्यूटी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित फेज-1 सीटीयू वर्कशॉप इनफोर्समेंट विंग स्टोर में लगी हुई है। स्टोर कीपर गुरप्रीत ने बताया कि स्टोर में सामान बिखरा पड़ा है। सूचना पर पहुंचा तो चेकिंग में सामने आया कि करीब 20 बीड़ी व सिगरेट की पेटियां चोरी हो गई है। उन्होंने बताया कि यह बीड़ी और सिगरेट की पेटियां दुकानों से जब्त कर रखी गई थीं, जो बिना परमिशन के दुकान खोल कर बैठे हुए थे। शिकायत के आधार पर इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की थी। शिकायत के एक हफ्ते बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 380 और 457 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed