हुड्डा का हमला: कहा- मैं समझता था कि विज ठीक हो गए लेकिन लगता है वो आगरा जाने की तैयारी में हैं
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आरोप लगाया कि नौ सालों में सरकार ने हरियाणा के जन-जन का अपमान किया है। किसान को एमएसपी, युवा को रोजगार, बुजुर्गों को पेंशन, गरीबों को राशन, दलित-पिछड़ों को आरक्षण व नागरिकों को प्रोटेक्शन देने में सरकार पूरी तरह नाकाम रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के बयान के बाद प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पलटवार किया है। हुड्डा ने कहा कि उन्हें लगा था कि विज ठीक हो गए हैं लेकिन लगता है कि वो तो आगरा जाने की तैयारी कर रहे हैं। गौर हो कि विज ने कहा कि हुड्डा का जेल जाना है, उन्होंने खुद इनकी फाइल का अध्ययन किया है।
हुड्डा गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। हुड्डा ने हरियाणा सरकार के नौ साल पूरे होने पर तथ्यों के साथ सरकार पर हमला बोला। हुड्डा ने आरोप लगाया कि नौ सालों में सरकार ने हरियाणा के जन-जन का अपमान किया है। किसान को एमएसपी, युवा को रोजगार, बुजुर्गों को पेंशन, गरीबों को राशन, दलित-पिछड़ों को आरक्षण व नागरिकों को प्रोटेक्शन देने में सरकार पूरी तरह नाकाम रही है।
बीजेपी ने बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध, नशे, अत्याचार, कर्ज लेने व सरकारी गोली से नागरिकों की जान लेने में हरियाणा को नंबर वन बना दिया है। इसके अलावा पेपर लीक और घोटालों की लंबी सूची है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हरियाणा को डबल इंजन नहीं, नए इंजन की सरकार चाहिए। जेजेपी क्या है वो स्टेपनी है या कोई स्पेयर पार्ट है। वो क्या है। उसकी कोई चर्चा नहीं है।
जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल नहीं होना चाहिए
अरविंद केजरीवाल मामले पर हुड्डा ने कहा कि कानून अपना काम करता है। वह खुद भी ईडी के बुलाने पर गए थे लेकिन जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। एसआईएल पर कहा कि भगवंत मान के कहने से कुछ नहीं होता। सुप्रीम कोर्ट सबसे बड़ा है। पंजाब को भी भाखड़ा का पानी मिला था। वो कैसे मिला था। पंजाब ने राजस्थान तक पानी पहुंचाने का वादा किया था। हरियाणा सरकार ने इस मामले पर कुछ नहीं किया।
विधायक और हाईकमान तय करेंगे सीएम
हुड्डा ने चार उपमुख्यमंत्रियों के बयान पर कहा कि इसका सबको हक है। मुख्यमंत्री का फैसला विधायक और हाईकमान करेगी। कांग्रेस की सरकार बनने पर पीपीपी, प्रॉपर्टी आईडी, मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल बंद करेंगे। उन्होंने कहा कि वह डिजिटल के खिलाफ नहीं है, लेकिन गैर जरूरी पोर्टल बंद होने चाहिए। वहीं, अमित शाह के हुड्डा पर हमला बोलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि रैली में सारे सरकारी कर्मचारी बुला रखें हैं।
पूरी तरह से नाकाम रही सरकार
हुड्डा ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार किसान को एमएसपी, युवा को रोजगार, बुजुर्गों को पेंशन, गरीबों को राशन, दलित-पिछड़ों को आरक्षण और नागरिकों को प्रोटेक्शन देने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध, नशे, किसानों पर अत्याचार, हर वर्ग पर लाठीचार्ज, गरीबों की कल्याणकारी योजनाओं को बंद करने, कर्ज लेने और सरकारी गोली से अपने ही नागरिकों की हत्या करने के मामले में हरियाणा को नंबर वन बनाना ही मौजूदा सरकार की उपलब्धि है।