फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bhupinder Singh Hooda meets Sonia Gandhi in New Delhi

Haryana News: सोनिया गांधी से मिले भूपेंद्र हुड्डा, हरियाणा में संगठन मजबूत करने की मिली सलाह

Fri, 23 Sep 2022 07:56 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 23 Sep 2022 07:56 PM IST
सार

हुड्डा ने बताया कि बैठक के दौरान सोनिया गांधी के साथ संगठन के बारे में बातचीत हुई। उन्होंने संगठन मजबूत करने को कहा। उन्हें बताया गया कि प्रदेश में संगठन का कामकाज बेहतर तरीके से चल रहा है।

विज्ञापन
Bhupinder Singh Hooda meets Sonia Gandhi in New Delhi
भूपेंद्र हुड्डा - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को हरियाणा में पार्टी संगठन को मजबूत करने की सलाह दी है। शुक्रवार को हुड्डा ने नई दिल्ली में सोनिया से उनके निवास पर मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश में संगठन की नियुक्तियों और राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई। हुड्डा ने पार्टी की गतिविधियों के अलावा कांग्रेस प्रतिनिधियों के सम्मेलन का फीडबैक भी दिया। 

विज्ञापन


सम्मेलन में पारित दो अलग-अलग प्रस्ताव के बारे में हुड्डा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बताया। उन्होंने राहुल गांधी को दोबारा पार्टी अध्यक्ष बनाने और हरियाणा में प्रदेशाध्यक्ष, संगठन पदाधिकारियों, एआईसीसी सदस्यों, जिलाध्यक्षों की नियुक्ति का अधिकार राष्ट्रीय अध्यक्ष को सर्वसम्मति से देने की जानकारी दी।
विज्ञापन


हुड्डा ने बताया कि बैठक के दौरान सोनिया गांधी के साथ संगठन के बारे में बातचीत हुई। उन्होंने संगठन मजबूत करने को कहा। उन्हें बताया गया कि प्रदेश में संगठन का कामकाज बेहतर तरीके से चल रहा है। जिलाध्यक्षों के साथ ही प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकारिणी की घोषणा जल्द होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बकौल हुड्डा, अध्यक्ष पद को लेकर सोनिया गांधी तटस्थ हैं। कौन अध्यक्ष बनेगा, यह किसी के चाहने से नहीं होगा। चुनाव प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 24 से अध्यक्ष पद के लिए नामांकन शुरू होगा, देखते हैं कौन-कौन पर्चा भरता है। राजस्थान के मुख्यमंत्री को लेकर हुड्डा बोले कि यह फैसला पार्टी करेगी।


याद रहे कि जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर पेच फंसा हुआ है। पांच-छह जिलों में दिग्गज नेता अपने-अपने समर्थकों को अध्यक्ष बनाना चाह रहे हैं, जिस पर सूची रुकी हुई है। कुमारी सैलजा और किरण चौधरी सूची में शामिल कुछ नामों पर सवाल खड़े कर चुकी हैं। इसलिए अब सबको संतुष्ट करने के लिए बीच का रास्ता तलाशा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed