{"_id":"586c97154f1c1b0252159e06","slug":"bhupinder-singh-hooda-big-statement-of-captain-amarinder-singh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चुनावों से पहले कांग्रेस Vs कांग्रेस, हुड्डा का कैप्टन पर बड़ा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावों से पहले कांग्रेस Vs कांग्रेस, हुड्डा का कैप्टन पर बड़ा बयान
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी
Updated Wed, 04 Jan 2017 06:29 PM IST
विज्ञापन
हुड्डा का कैप्टन का बड़ा बयान
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैप्टन अमरेंद्र सिंह सार्वजनिक तौर पर हरियाणा को उसके हक का पानी देने का वायदा करे तो वह पंजाब में उनके लिए प्रचार करने के लिए तैयार है। यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। वे मंगलवार को बाबा जहरगिरी डेरेमें चल रहे सहस्त्र चंडी महायज्ञ में आहुति डालने पहुंचे थे।
प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने ही सभी जल समझौतों को रद करने वाला कानून विधानसभा में पास किया था। ऐसे में पंजाब के चुनावों से बढ़कर हरियाणा के हित उनके लिए सर्वोपरि है। एसवाईएल हरियाणा के लोगों के लिए जीवनरेखा है और हरियाणा अपने हक का पानी लेकर ही रहेगा। मौजूदा सरकार बदला-बदली, झूठी घोषनाओं, फीते काटने की सरकार है। एक भी प्रोजेक्ट सरकार नहीं लेकर आई।
कैशलेस अभियान लोगों का ध्यान भटकाने के लिए था। बिना तैयारी के लिए नोटबंदी की गई। प्रदेश के 80 फीसदी ग्रामीण कोऑपरेटिव बैंक से जुड़े है और यहीं पर ट्रांजेक्शन बंद। जाट आरक्षण आंदोलन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रकाश आयोग कमेटी की रिपोर्ट के बाद कोई गुंजाइश नहीं है कि सरकार ही उस जानमाल व अन्य नुकसान के लिए जिम्मेदार है। आंदोलन सभी का अधिकार है मगर शांतिप्रिय होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले भाजपाई कहते थे कि सिर्फ रोहतक में काम करवाये जा रहे है अब सांपला रैली में कहते है कि यहां कुछ नहीं करवाया।
विज्ञापन
चौ. बीरेंद्र सिंह के गढ़ी-सांपला-किलोई से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह चुनौती स्वीकारते है और अगर हार गए तो राजनीति छोड़ देंगे। बीरेंद्र सिंह राजनीति छोड़े या ना छोड़े यह उन पर है।

'भाजपा सरकार हर विभाग में फेल'
'भाजपा सरकार हर विभाग में फेल'
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि सरकार कांग्रेसियों के खिलाफ झूठे केस बनाकर उन्हें फंसाने का असफल प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अब तक सैकड़ों घोषणाएं कर दी हैं लेकिन काम किसी पर भी शुरू नहीं हुआ। उनके शासनकाल में हरियाणा प्रदेश नंबर वन था लेकिन अब तो प्रदेश का कोई स्थान ही नहीं है।
सिद्ध श्रीश्री 1008 बाबा जहरगीरी डेरे में चल रहे सहस्त्र चंडी महायज्ञ के पांचवें दिन सकंदमाता की पूजा करने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा आश्रम प्रांगण में पहुंचे। संतों से आशीर्वाद लेते हुए कहा कि यज्ञ पूजा से वातावरण के साथ मानसिक शुद्धि होती है। छोटी काशी भिवानी हरियाणा में ही नहीं बल्कि देश भर में पूजनीय व सम्मानीय है। जिसकी ख्याति मंदिरों व सिद्ध संतों की वजह से देश- विदेश तक हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने कहा कि पुरातन काल से यज्ञों का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। डेरा के संत व जूना अखाड़ा के श्रीमंहत डॉ. अशोक गिरी महाराज ने पूर्व मुख्यमंत्री को शुद्ध इलायची की माला व शॉल भेंट कर स्वागत किया। डेरा संत कैलाश गिरी महाराज ने बताया कि कल छठे दिन कात्यानी माता की पूजा व हवन में पावन आहुति देने के लिए फीडलैंड से डॉ. अजीत पोंडकर आयुर्वेद चिकित्सक व डॉ. बनाजा रेडी अमेरिका से आएंगी। कार्यक्रम में संगम गिरी, पवन दुबे, धीरज शास्त्री, पीके बुंदीया, सुनिल बौंदिया, रमन गुप्ता, रविंद्र लाखोटिया, डॉ. कृष्ण वर्मा, लक्की हलवाई, सतीश हलवाई, देवकी हलवाई, किरोड़ी, रमन गर्ग, पारस शर्मा, सुमित शर्मा, मोहित, सुनील सोनी आदि मौजूद रहे।