फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bhupinder hooda says about fasal bima yojna at chandigarh,

पूर्व सीएम बोले, बीमा कंपनियों की एजेंट बन गई सरकार

Mon, 01 Aug 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Mon, 01 Aug 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
bhupinder hooda says about fasal bima yojna at chandigarh,
former haryana cm hooda - फोटो : amar ujala
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि भाजपा सरकार की बहुप्रचारित फसल बीमा योजना और पशु धन बीमा योजना किसानों व पशु पालकों के साथ सरासर धोखा है। उनका कहना है कि पूरी योजना से ऐसा लगता है, जैसे सरकार अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़कर प्राईवेट बीमा कंपनियों की एजेंट बन गई है। यह पूरी योजना किसानों की भलाई के लिए नहीं, बल्कि सरकार की लोन रिकवरी स्कीम है। पूर्व सीएम रविवार को एमएलए हॉस्टल में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि योजना के तहत प्रीमियम तो प्रति एकड़ तय किया गया है, लेकिन बीमे के लिए रेवेन्यू एस्टेट (गांव) को इकाई माना गया है। किसानों को बांटने के लिए जोन वाइज प्रीमियम की दर भी अलग-अलग है। उन्होंने कहा कि बैंक कर्जदार किसानों से उनकी सहमति के बिना ही बीमे का प्रीमियम उनके लोन अकाउंट से काट रहे हैं। कहा कि अब तक सरकारें प्राकृतिक प्रकोप से फसलों के नुकसान पर मुआवजा देती रही हैं, लेकिन भाजपा सरकार फसल बीमा योजना की आड़ में मुआवजे देने की प्रतिबद्धता से पीछे हट गई है। हुड्डा ने कहा कि यदि सरकार किसानों को मदद करने की इच्छा रखती है तो फसल बीमा योजना का प्रीमियम स्वयं अदा करे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में तालमेल का अभाव है और यह सरकार तालमेल की नहीं घालमेल की है। हरियाणा मंत्रिमंडल से दो मंत्री बाहर किए जाने के बारे में हुड्डा ने कहा कि सरकार की हर विफलता के लिए सभी जिम्मेदार हैं, केवल दो मंत्री ही क्यों बाहर किए, पूरी सरकार को ही इस्तीफा देना चाहिए। बढ़ती महंगाई के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए हुड्डा ने कहा कि सरकार केवल जमाखोरों की हितैषी है। उन्होंने कहा कि टमाटर जब खेत में था तो किसान को एक रुपये किलो कीमत भी नहीं मिल रही थी, वही टमाटर बाद में सौ रुपये किलो कैसे हो गया। सभी जानते हैं कि किसानों से प्याज 25 पैसे किलो खरीदा गया, वही प्याज 25 और 30 रुपये किलो बिक रहा है। यह सौ गुना मुनाफा किसकी जेब में जा रहा है। उन्होंने कहा कि दाल 200 रूपये किलो हो गई है सरकार कह रही है कि योगा करो।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने ही बना दिया मिसहैपनिंग गुड़गांव

bhupinder hooda says about fasal bima yojna at chandigarh,
भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा - फोटो : amar ujala
सरकार ने ही बना दिया मिसहैपनिंग गुड़गांव
हुड्डा ने कहा कि गुड़गांव जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के शहर को सरकार की उदासीनता ने बदनाम कर दिया। बरसात पहले भी होती थी, लेकिन ऐसे बुरे हालात कभी नहीं हुए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार के समय उन्होंने सितंबर 2013 में हौंडा चौक फ्लाईओवर मंजूर किया था और फरवरी, 2014 में इसके टेंडर भी किए, लेकिन अब ढाई साल बाद भी वहां काम शुरू नहीं हुआ। इसी तरह 18 किमी. द्वारका एक्सप्रेस वे का काम कांग्रेस के समय 90 फीसदी पूरा हो गया था। बाकी काम आज तक पूरा नहीं हुआ। हुड्डा ने कहा कि एनएचएआई ने रिपोर्ट दी है कि दो साल से नजफगढ़ और बादशाहपुर ड्रेनों की सफाई नहीं हुई। अब सरकार बहाने बना रही है कि दिल्ली सरकार ने गेट नहीं खोला। उन्होंने कहा कि हमारे समय में ऐसा कभी नहीं हुआ।

स्वर्ण जयंती वर्ष में इंदिरा गांधी की प्रतिमा लगाने की मांग
पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा कि यह वर्ष हरियाणा के लिए विशेष है। कल ही सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाकर स्वर्ण जयंती मनाने के विषय पर विचार विमर्श किया है। उन्होंने बताया कि सरकार को उन्होंने केवल तीन सुझाव देते हुए इस बात पर जोर दिया कि सरकार जनहित के मुद्दों पर काम करे ताकि हरियाणा की जनता स्वर्ण जयंती वर्ष को एक शानदार यादगार के रूप में देखे। अपने तीन सुझावों का जिक्त्रस् करते हुए उन्होंने बताया कि हरियाणा का गठन स्व. इंदिरा गांधी ने ही किया था।

स्वर्ण जयंती के मौके पर राज्य में उनकी प्रतिमा लगाई जानी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने प्रदेश में बुढ़ापा पेंशन इसी वर्ष से 2000 रुपये मासिक शुरू करने और बेरोजगारी भत्ता शुरू करने का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले 154 वादे किए थे, स्वर्ण जयंती पर भाजपा सरकार कोई एक वादा ही पूरा कर दे। यह पूछे जाने पर कि सरकार स्वर्ण जयंती कार्यक्रम को पार्टी एजेंडे से जोड़ेगी। इस पर हुड्डा ने कहा कि अगर कार्यक्रम पार्टी एजेंडे पर हुआ तो कांग्रेस इससे किनारा कर लेगी।

कैप्टन यादव को कोई गंभीरता से नहीं लेता : हुड्डा
कैप्टन यादव के कांग्रेस छोड़ने के मुद्दे पर हुड्डा ने कैप्टन यादव को कोई भी गंभीरता से नहीं लेता। वह सुबह और, दोपहर में कुछ और शाम में कुछ और बोलने के आदी है। यह पूछे जाने पर कि कैप्टन यादव ने कांग्रेस छोड़ने के लिए उन्हें (हुड्डा को) जिम्मेदार ठहराया है, हुड्डा ने कहा कि मैंने तो नहीं कहा था कि जाओ। हुड्डा ने कहा कि वे न तो पार्टी अध्यक्ष हैं, न सीएलपी हैं। केवल एक विधायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed