फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bhavya Bishnoi took oath as MLA

Haryana News: भव्य बिश्नोई ने विधायक पद की ली शपथ, अब भाजपा विधायकों की संख्या हुई 41

Wed, 16 Nov 2022 02:28 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 16 Nov 2022 02:28 PM IST
सार

भव्य बिश्नोई भजन लाल परिवार से हरियाणा विधानसभा पहुंचने वाले छठे सदस्य हैं। इससे पूर्व उनके दादा भजन लाल, दादी जसमा देवी, उनके ताऊ चंद्र मोहन, पिता कुलदीप और माता रेणुका बिश्नोई भी विधायक रह चुकी हैं।

विज्ञापन
Bhavya Bishnoi took oath as MLA
भव्य बिश्नोई ने ली विधायक पद की शपथ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट से नवनिर्वाचित विधायक भव्य बिश्नोई ने बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने उन्हें अपने कार्यालय में विधानसभा सदस्य की शपथ ग्रहण करवाई। अब विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या 41 हो गई है। शपथ ग्रहण के दौरान भव्य के पिता कुलदीप बिश्नोई और अन्य पारिवारिक सदस्य मौजूद रहे। 

विज्ञापन


यह सीट सवा तीन माह पूर्व तीन अगस्त को तत्कालीन कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई के त्यागपत्र से खाली हुई थी। गत तीन नवंबर को उपचुनाव हुआ और छह नवंबर को मतगणना में भव्य बिश्नोई ने 15 हजार 740 वोटों से जीत दर्ज की। 
विज्ञापन


भव्य बिश्नोई भजन लाल परिवार से हरियाणा विधानसभा पहुंचने वाले छठे सदस्य हैं। इससे पूर्व उनके दादा भजन लाल, दादी जसमा देवी, उनके ताऊ चंद्र मोहन, पिता कुलदीप और माता रेणुका बिश्नोई भी विधायक रह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री देवी लाल- चौटाला परिवार से आज तक कुल आठ सदस्य विधायक निर्वाचित हुए हैं, जिनमें स्वयं देवी लाल, उनके तीन पुत्र प्रताप सिंह, ओम प्रकाश चौटाला, रणजीत सिंह (हरियाणा के मौजूदा बिजली एवं जेल मंत्री), दो पौत्र अजय चौटाला और अभय चौटाला शामिल हैं। ओपी चौटाला की बड़ी पुत्रवधु एवं अजय चौटाला की धर्मपत्नी नैना चौटाला और बड़े पौते दुष्यंत चौटाला (हरियाणा के मौजूदा उपमुख्यमंत्री) भी विधायक हैं।

कुलदीप बिश्नोई बोले- राजस्थान से भी चुनाव लड़ने को तैयार
आदमपुर से पूर्व विधायक व भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी राजस्थान से विधानसभा या लोकसभा चुनाव में उतारेगी तो वह लड़ने को तैयार हैं। बिश्नोई ने कहा कि उनकी सक्रिय राजनीति जारी रहेगी। इच्छा हरियाणा में ही रहने की है लेकिन अगर भाजपा हाईकमान उन्हें राजस्थान से चुनाव लड़ाएगा तो वह तैयार हैं।



अगर पार्टी मुझे चुनाव में नहीं उतारेगी तो भी निरंतर पार्टी हित में कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि बेटा भव्य आदमपुर की जनता के लिए काम करते रहेंगे। वहीं कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर कुलदीप बिश्नोई ने प्रहार किया और कहा कि कांग्रेस पार्टी तो कांग्रेस से जुड़ नहीं रही, भारत कहां से जोड़ेंगे। 


विधानसभा के शीतकालीन सत्र पर फैसला 1 दिसंबर को 
हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र पर फैसला एक दिसंबर को होने वाली कैबिनेट बैठक में होगा। आमतौर पर सत्र दिसंबर के अंतिम सप्ताह में होता है। स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि सत्र की संभावित तिथि सरकार से मिलने के बाद विधानसभा की ओर से राज्यपाल को सत्र आहूत करने के लिए पत्र भेजा जाएगा। 

भव्य सबसे युवा विधायक
हरियाणा की वर्तमान विधानसभा में 29 वर्षीय भव्य बिश्नोई सबसे युवा विधायक हैं। वर्तमान विधानसभा में 45 विधायक पहली बार निर्वाचित हुए हैं। इससे पहले दुष्यंत चौटाला सबसे युवा विधायक थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed