{"_id":"6159db258ebc3e0bc579605f","slug":"bharatiya-mazdoor-sangh-will-protest-in-panchkula-on-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: मांगों पर अमल नहीं होने पर भामसं कल करेगा प्रदर्शन, प्रदेशभर से 40 हजार से अधिक कर्मचारियों के पहुंचने का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: मांगों पर अमल नहीं होने पर भामसं कल करेगा प्रदर्शन, प्रदेशभर से 40 हजार से अधिक कर्मचारियों के पहुंचने का दावा
Mon, 04 Oct 2021 12:01 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 04 Oct 2021 12:01 AM IST
सार
संघ की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार हरियाणा सरकार के साथ भामसं की 2020 और 26 अगस्त 2021 को बैठक हुई थी। इसमें मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन हरियाणा सरकार द्वारा इन्हें पूरी तरह से लागू नहीं किया गया है। इस वजह से मजबूरी में सरकार को जगाने पूरे प्रदेश के कर्मचारी पंचकूला आ रहे हैं। इस विशाल प्रदर्शन में हरियाणा के सभी जिलों से व विभिन्न विभागों के लगभग 40 हजार कर्मचारी शामिल होंगे।
विज्ञापन
भारतीय मजदूर संघ
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मांगों पर हरियाणा सरकार द्वारा अमल नहीं किए जाने से भारतीय मजदूर संघ (भामसं) के तेवर तल्ख हो गए हैं। संघ ने चेतावनी दी है कि आगामी 5 अक्तूबर को संघ पंचकूला के सेक्टर-5 में विशाल धरना प्रदर्शन करेगा। संघ की ओर से दावा किया गया कि इस प्रदर्शन में पूरे हरियाणा से 40 हजार से अधिक कर्मचारी भाग लेंगे।
विज्ञापन
संघ की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार हरियाणा सरकार के साथ भामसं की 2020 और 26 अगस्त 2021 को बैठक हुई थी। इसमें मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन हरियाणा सरकार द्वारा इन्हें पूरी तरह से लागू नहीं किया गया है। इस वजह से मजबूरी में सरकार को जगाने पूरे प्रदेश के कर्मचारी पंचकूला आ रहे हैं। इस विशाल प्रदर्शन में हरियाणा के सभी जिलों से व विभिन्न विभागों के लगभग 40 हजार कर्मचारी शामिल होंगे।
विज्ञापन
संघ की ओर से कहा गया है कि हमारी नीति संवाद की है पर सरकार हमें मजबूर करेगी तो हमारे कर्मचारी संघर्ष के लिए भी तैयार हैं। हरियाणा सरकार से हुई पिछली वार्ताओं में जिन मांगों पर सहमति बनी थी उन्हें तुरंत पूर्ण किया जाए, सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का किए जाने सहित 15 मांगों को लेकर यह प्रदर्शन किया जाएगा। भारतीय मजदूर संघ प्रदर्शन से पहले सेक्टर 5 में शालीमार मॉल के नजदीक एक विशाल सभा करेगा। इसके बाद शालीमार मॉल से पैदल मार्च निकाला जाएगा, जो बेलाविस्टा चौक से होता हुआ बस अड्डा चौक तक जाएगा।
विज्ञापन
इस प्रदर्शन में मुख्य वक्ता के रूप में संघ के राष्ट्रीय महामंत्री विनय कुमार सिन्हा, उत्तर क्षेत्र संगठन के मंत्री विशिष्ट वक्ता के रूप में पवन कुमार शामिल होंगे। इनके अलावा अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सोहनलाल, प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार, प्रदेश महामंत्री हवा सिंह मैहला व अन्य कर्मचारी नेतागण कर्मचारियों को संबोधित करेंगे।