फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bharatiya Janata Yuva Morcha protests against Bagga's arrest

बग्गा की गिरफ्तारी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदर्शन

Sun, 08 May 2022 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Bharatiya Janata Yuva Morcha protests against Bagga's arrest
चंडीगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री तजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की चंडीगढ़ इकाई ने शनिवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान सेक्टर-39 स्थित मार्केट में इकट्ठे होकर युवा मोर्चा की ओर से आम आदमी पार्टी के खिलाफ नारेबाजी की गई। मौके पर पहुंची पुलिस सभी को हिरासत में लेकर पुलिस स्टेशन ले गई। जहां शाम को सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विजय राणा ने आह्वान किया था कि सुबह साढ़े 11 बजे सेक्टर-39 की मार्केट में इकट्ठा होना है लेकिन इस दौरान कोई कार्यकर्ता नहीं पहुंचा। सभी को फोन लगाकर किसी तरह 12 बजे तक इकट्ठा किया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल और भगवंत मान मुर्दाबाद के नारे लगाकर तजिंदर बग्गा को गिरफ्तार करने की घटना को शर्मनाक बताया। पुलिस के समझाने के बावजूद जब कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी के कार्यालय का घेराव करने के लिए बढ़ने लगे तो पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed