फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bharat Jodo Yatra Rahul Gandhi Yatra Start From Jalandhar Punjab Today News in Hindi

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने देवी तालाब मंदिर में टेका माथा, सिद्धू मूसेवाला के पिता से भी मिले

Sun, 15 Jan 2023 05:17 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 15 Jan 2023 05:17 PM IST
सार

राहुल गांधी ने श्री देवी तालाब मंदिर में माथा टेका। दिवंगत गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह भी यात्रा में शामिल हुए। 

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra Rahul Gandhi Yatra Start From Jalandhar Punjab Today News in Hindi
जालंधर से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शुरू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा रविवार दोपहर तीन बजे जालंधर के खालसा कॉलेज से दोबारा शुरू हो गई। भारत जोड़ो यात्रा शहर के बीच रेलवे स्टेशन के पास से निकलती हुई पठानकोट चौक तक गई। इससे पहले राहुल ने देवी तालाब मंदिर में माथा टेका, जहां पर मंदिर प्रधान शीतल विज ने उनका सम्मान किया और माता की चुन्नी भेंट की। राहुल से सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह भी मिले, यह मुलाकात अमरिंदर राजा वडिंग ने खालसा कालेज में करवाई। 

विज्ञापन

विज्ञापन

यात्रा को शुरू करने से पहले राहुल गांधी दोपहर 2 बजे श्री देवी तालाब मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने माथा टेका। इसके बाद वह यात्रा के लिए रवाना हो गए। सांसद चौधरी संतोख सिंह के अचानक हार्ट अटैक से निधन के बाद 24 घंटे के लिए यात्रा रोक दी गई थी। इस यात्रा को रविवार सुबह एलपीयू से शुरू किया जाना था लेकिन सांसद संतोख सिंह की मौत के कारण संस्कार के बाद दोपहर तीन बजे खालसा कॉलेज से शुरू किया गया। बलकौर सिंह राहुल गांधी से मिल कर लौट गए। उनका कहना था कि उनको दिल की समस्या थी, जिस कारण स्टंट डलवाना पड़ा। वह ज्यादा पैदल नहीं चल पाएंगे। राहुल ने बलकौर सिंह को सांत्वना देते हुए कहा कि वह हमेशा उनके साथ खड़े हैं। बलकौर सिंह ने कहा कि पंजाब के लोगों के कारण ही वह इतना बड़ा सदमा सह सके हैं। सभी को यही लगा कि उनके घर का जी चला गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी पैदल ही खालसा कॉलेज से बीएसएफ चौक पहुंचे, जहां से रेलवे रोड पर आ गए। वहां से यात्रा का स्वागत सुशील रिंकू ने किया जबकि आगे जाकर यात्रा का स्वागत जिला कांग्रेस प्रधान राजिंदर बेरी ने किया। यात्रा शहर के बीच निकलती हुई रेलवे स्टेशन पर पहुंची जहां विधायक बावा हेनरी व उनके समर्थकों की तरफ से स्वागत किया गया। 

भारत जोड़ो यात्रा के कारण जालंधर-पठानकोट हाईवे बंद 
जालंधर देहात पुलिस ने 16 और 17 जनवरी को डायवर्ट रहने वाले रूट का रोड मैप जारी करते हुए लोगों को इस रास्ते से यात्रा करने की सलाह दी। एसएसपी जालंधर स्वर्णदीप सिंह ने बताया कि जालंधर पठानकोट हाईवे 16 और 17 जनवरी को बंद रहेगा क्योंकि 15 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा जालंधर के आदमपुर में पड़ाव है जहां राहुल गांधी की टीम रात गुजारेगी। इसके लिए 15 जनवरी को दोपहर 2 बजे से जालंधर पठानकोट हाईवे का ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया है।


अब जालंधर से पठानकोट जाने वाले वाहन चालक करतारपुर-व्यास-बटाला से गुरदासपुर होते हुए पठानकोट पहुंचेंगे जबकि पठानकोट से दसूहा-टांडा-होशियारपुर से फगवाड़ा होते हुए जालंधर नेशनल हाईवे पर आएंगे और शहर में इंट्री मिलेगी। एसएसपी ने कहा कि बताए गए रूट प्लान के अलावा अन्य रास्तों का इस्तेमाल ना करें नहीं तो जाम की स्थिति पैदा हो सकती है। जालंधर-पठानकोट हाईवे पर वाहनों की आवाजाही 2 दिन बंद रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed