फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bharat Jodo Yatra of Rahul revives Haryana Congress

हरियाणा: प्रदेश कांग्रेस को संजीवनी दे गई राहुल की भारत जोड़ो यात्रा, सीएम मनोहर ने कसा तंज

Wed, 11 Jan 2023 12:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंड़ीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंड़ीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 11 Jan 2023 12:59 PM IST
सार

गुटबाजी पर विराम लगा राहुल ने पंजाब की ओर कूच किया। यात्रा में टिकटार्थियों की लंबी लाइन रही, जो अब हुड्डा का दरवाजा खटखटाएंगे। वहीं मनोहर लाल ने कहा कि राहुल जैसे पप्पू थे वैसे ही हैं मुझे बदलाव नहीं दिखा।

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra of Rahul revives Haryana Congress
अंबाला में भारत जोड़ो यात्रा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को हरियाणा के लोगों से जोड़ने के बाद कांग्रेस ने यात्रा को पंजाब की धरती के लिए रवाना कर दिया है। कांग्रेस इस यात्रा के माध्यम से सूबे में जो संदेश देना चाह रही थी वह देने में सफल रही है। अब कांग्रेस को उम्मीद है कि 2024 में हरियाणा में सरकार बनाने में यह यात्रा मील का पत्थर साबित होगी।

विज्ञापन


यात्रा के संदेश को 2024 तक जनता के बीच बनाए रखने की जिम्मेदारी हरियाणा कांग्रेस की है। जिसमें पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद रणदीप सुरजेवाला, कुमारी सैलजा और किरण चौधरी की जिम्मेदारी अहम होगी।
विज्ञापन


फिलहाल भाजपा शासन काल में मुकदमों के बोझ से दबे पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा यात्रा में जुटी भीड़ और राहुल गांधी के साथ से उत्साहित हैं। यात्रा में जिन टिकटार्थियों की भीड़ राहुल के इर्द-गिर्द जुटी, यह भीड़ अब हुड्डा के दरवाजे पर दिखाई देगी, क्याेंकि वर्तमान में पार्टी की कमान भी उनके हाथ में है और प्रदेश अध्यक्ष भी उनके खेमे का है। इस भीड़ में फौज के अधिकारियों, उद्यमियों से लेकर खेल प्रतिभाएं और फिल्म कलाकार तक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने हरियाणा कांग्रेस और यात्रा में जुटी भीड़ की तारीफ की है। यात्रा में राहुल के साथ रणदीप सुरजेवाला, कुमारी सैलजा और किरण चौधरी तीनों ही साथ चले, लेकिन आने वाले समय में हुड्डा के साथ इनमें से कितने नेता चलेंगे इस बात का इंतजार प्रदेश की जनता को भी रहेगा।



76 वर्ष के हुड्डा आज कड़ाके की ठंड में पहुंचेगें सरहिंद
76 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा बुधवार सुबह साढ़े चार बजे अपने पुत्र दीपेंद्र, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान और हरियाणा प्रभारी शक्ति सिंह गोयल के साथ सरहिंद के लिए रवाना होंगे। वे सुबह साढ़े छह बजे यात्रा पंजाब के नेताओं के सुपुर्द करेंगे। जिसके बाद वापस आ जाएंगे।

राहुल जैसे पप्पू थे वैसे ही हैं: मनोहर लाल
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यहां मीडिया के सामने कहा कि  राहुल गांधी जैसे पप्पू पहले थे अभी भी हैं। जिस तरह की वे बातें करते हैं समझ में नहीं आती। कभी वे शिव भक्त बनते हैं कभी पुजारी... उनकी इन बातों से कांग्रेसी भी असमंजस में हैं। मैंने उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस देखी उसमें कोई गंभीरता नहीं दिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed