फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bharat Inder Singh Chahal got relief from Punjab and Haryana High Court

Punjab: अमरिंदर सिंह के करीबी भरत इंदर चहल को HC से राहत, FIR दर्ज होती है तो प्रति सौंपेगी सरकार

Wed, 26 Jul 2023 07:52 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 26 Jul 2023 07:52 PM IST
सार

हाईकोर्ट ने फिलहाल भरत इंदर चहल की याचिका पर विजिलेंस को आदेश दिया है कि अगर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाती है तो उन्हें इसकी कॉपी उपलब्ध करवाई जाए। इसके साथ ही उन्हें अग्रिम जमानत याचिका दाखिल करने के लिए तीन दिन की मोहलत दी जाए।

विज्ञापन
Bharat Inder Singh Chahal got relief from Punjab and Haryana High Court
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी और उनके राजनीतिक सलाहकार रहे भारत इंदर सिंह चहल के खिलाफ जारी पंजाब विजिलेंस की जांच मामले में हाईकोर्ट ने उन्हें आंशिक राहत दी है। कोर्ट ने एफआईआर की स्थिति में उन्हें जमानत याचिका दाखिल करने के लिए तीन दिन की मोहलत देने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


चहल ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा था है कि मौजूदा आम आदमी पार्टी की सरकार बीती सरकार के नेताओं और उनके करीबियों के खिलाफ राजनीतिक रंजिश के तहत कार्रवाई कर रही है। इसके तहत ही याची को भी फंसाने की कोशिश की जा रही है। ऐसे में चहल ने अब हाईकोर्ट से मांग की है कि पिछले साल नवंबर में उनके खिलाफ विजिलेंस ने जो जांच शुरू की है, अगर उस मामले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाती है तो उन्हें इससे पहले 14 दिन का नोटिस दिया जाए।
विज्ञापन


कोर्ट ने फिलहाल उनकी याचिका पर विजिलेंस को आदेश दिया है कि अगर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाती है तो उन्हें इसकी कॉपी उपलब्ध करवाई जाए। इसके साथ ही उन्हें अग्रिम जमानत याचिका दाखिल करने के लिए तीन दिन की मोहलत दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed