फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bharat Bandh: Farmers protest against Farm bills in Haryana

भारत बंद: चीन सीमा पर जा रहा सेना का काफिला जाम में फंसा, किसान नेता को पड़ा दिल का दौरा

Sat, 26 Sep 2020 12:09 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 26 Sep 2020 12:09 AM IST
सार

  • सद्दोपुर और शंभू बॉर्डर सील रहने से अंबाला- चंडीगढ़ और अंबाला-अमृतसर मार्ग रहा दिनभर बंद
  • शहजादपुर में एनएच 72 पर साहा-शाहाबाद रोड पर 6 घंटे लगाया जाम, 12 गायकों ने बांधा समा

विज्ञापन
Bharat Bandh: Farmers protest against Farm bills in Haryana
पंजाब-हरियाणा सीमा पर जुटे किसान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत बंद का असर अंबाला में व्यापक रूप से देखने को मिला। चीन बॉर्डर की तरफ जा रहा सेना के जवानों का काफिला शंभू बॉर्डर पर करीब आधा घंटा फंसा रहा।  स्थानीय पुलिस और सेना के जवानों की गुहार के बाद आखिर में गलत दिशा की तरफ से काफिले को रवाना किया गया। सुबह करीब 9 बजे से ट्रैक्टर-ट्राली लेकर सड़कों पर उतरे किसानों ने करीब सात घंटे तक जगह-जगह सरकार के खिलाफ जमकर रोष जताया। जबकि शंभू और सद्दोपुर बॉर्डर सुबह से शाम 5 बजे तक बंद रहा। 

विज्ञापन


विज्ञापन

                                                     जाम में फंसा सेना का काफिला।

इसी कारण अंबाला-चंडीगढ़ और अंबाला- अमृतसर नेशनल हाईवे पूरी तरह से बंद रहा। उधर शाहाबाद-साहा हाईवे पर भी किसानों ने जाम लगा दिया। जबकि नारायणगढ़ में शुगर मिल के पास किसानों ने 6 घंटे जाम लगाए रखा। वहीं, छावनी और शहर के बाजारों से सैकड़ों की संख्या में किसानों ने रोष मार्च निकालकर दुकानदारों से अपील कर दुकानों को भी बंद करवाया। हालांकि इस बीच कई जगह किसानों द्वारा जबरन दुकानें बंद करवाने के मामले भी सामने आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जाम की स्थिति बनने पर अंबाला छावनी के बाजारों में रोष मार्च के दौरान पंजोखरा गांव के किसान प्रधान भूपिंद्र सिंह को हार्ट अटैक आ गया। तबीयत बिगड़ने पर छावनी के नागरिक अस्पताल से रेफर कर दिया गया। दूसरी तरफ शंभू बॉर्डर पर पंजाब की तरफ से आए किसानों का 12 गायकों ने समर्थन किया और बार्डर पर ही गीत सुनाकर प्रदर्शनकारियों का साथ देते हुए समा बांधा।

इसे भी देखें: हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करें-

किसानों ने हाइवे और सड़कों पर दो-से तीन घंटे लगाया जाम

करनाल में असंध के जींद चौक, निसिंग के करनाल-कैथल रोड, जलमाना, तरावड़ी, घरौंडा आदि क्षेत्रों में भाकियू के नेतृत्व में किसानों ने हाइवे और सड़कों पर करीब दो से तीन घंटे तक जाम लगाया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं शहर के लघु सचिवालय में किसानों ने प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। किसानों के बंद का नीलोखेड़ी में भी व्यापक असर दिखा। यहां किसान नेताओं ने दुकानदारों को बंद में शामिल होने की अपील की, जिसके चलते करीबन सभी बाजार बंद रहे। 
 



सड़कों पर ट्रैक्टर लेकर पहुंचे किसान, थानेसर, लाडवा, शाहाबाद, इस्माईलाबाद और बाबैन में लगाया जाम
भारत बंद के दौरान किसानों ने थानेसर, लाडवा, शाहाबाद, इस्माईलाबाद और बाबैन में सड़कों पर ट्रैक्टर खड़ा कर जाम लगाया। इसकी वजह से यातायात बाधित रहा, लेकिन ट्रैफिक को सुचारू रखने के लिये इन्हें वैकल्पिक मार्गों से निकाला गया। थानेसर शहर में केडीबी मार्ग पर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और थानेसर के विधायक सुभाष सुधा के होर्डिंग बैनर उखाड़ कर इन्हें गंदे पानी के नाले में विसर्जित किया गया। 

कुरुक्षेत्र शहर के बीआर इंटरनेशनल चौक, लाडवा में करनाल लाडवा रोड, बाबैन में स्टेट हाईवे नंबर-7,इस्माईलाबाद में नेशनल हाईवे, शाहाबाद में साहा-पंचकूला मार्ग पर जाम लगाया। आम आदमी पार्टी और अकाली दल के नेता समर्थन देने पहुंचे। अनाज मंडियां बंद रही।  लाडवा में भाकियू मान गुट ने जाम लगाया और चढ़ुनी ग्रुप ने दुकानें बंद कराई। पिहोवा में आढ़तियों ने मंडी बंद रखी और किसानों ने दुकानें बंद कराई।

यमुनानगर: कुरुक्षेत्र- सहारनपुर स्टेट हाईवे पर सांकेतिक जाम

किसानों ने शुक्रवार को रादौर में कुरुक्षेत्र- सहारनपुर स्टेट हाईवे पर सांकेतिक जाम लगाया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसान आंदोलन के दौरान शहर की सभी मंडियां बंद रहीं। वहीं बाजार खुले रहे। उधर, क्षेत्र के किसानों ने सुढैल गांव के पास अंबाला सहारनपुर रेल लाइन पर ट्रैक पर बैठकर करीब पांच घंटे तक धरना दिया और अध्यादेश के विरोध में नारेबाजी की।



औद्योगिक नगरी पानीपत में फीका रहा बंद का असर
कृषि संबंधित तीन कानूनों के खिलाफ शुक्रवार को किसानों ने राष्ट्रव्यापी बंद किया, लेकिन पानीपत इसका असर न के बराबर रहा। हालांकि जिले की पांचों अनाज मंडियों में किसी प्रकार का कोई काम नहीं किया गया। सचिवालय के बाहर कई ट्रेड यूनियनों ने सरकार विरोधी नारे लगाकर धरना प्रदर्शन किया। बाजार खुले रहे और यातायात सामान्य रहा। 

मतलौडा में किसानों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली अड़ाकर जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन महज सात मिनट ही रहा। उधर, किसान नेताओं ने कहा कि किसानों के समर्थन में किए गए भारत बंद में शहर के किसी भी व्यापारी नेता या मार्केट एसोसिएशन ने साथ नहीं दिया। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर जिले भर में पुलिस मुस्तैद रही। सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक बंद के बावजूद परेशानी पेश नहीं आई। 



कैथल, सीवन, गुहला, पूंडरी में लगाया जाम
कैथल भर में तीन अध्यादेशों के विरोध में किसानों ने प्रदर्शन किया एवं कैथल, सीवन, गुहला, पूंडरी में जाम लगाकर कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। किसानों के समर्थन में अनाज मंडियां भी बंद रहीं। किसान और आढ़तियों के आंदोलन को कई अन्य संगठनों ने भी समर्थन दिया। किसानों ने कैथल शहर में प्रदर्शन कर छोटू राम चौक पर करीब आधे घंटे तक जाम लगाकर सरकार का पुतला जलाया। अनाज मंडी कलायत में भी सीएम का पुतला फूंका गया। चीका में कैथल-पटियाला मार्ग पर चीका चौक में जाम लगाकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed