{"_id":"583c87914f1c1b2d1ede59c8","slug":"bharat-band-effect-panchkula-news-all-shops-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत बंद का पंचकूला में नहीं दिखा असर, खुली रहीं दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत बंद का पंचकूला में नहीं दिखा असर, खुली रहीं दुकानें
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Tue, 29 Nov 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
भारत बंद का पंचकूला में नहीं दिखा असर
- फोटो : अमर उजाला
पंचकूला में विपक्षी दलों द्वारा भारत बंद का आह्वान पूरी तरह से असफल रहा। हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपप्रधान रंजीता मेहता ने युवा कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग सेक्टरों में जाकर मोदी सरकार की नोटबंदी के कारण लोगों को हो रही परेशानी पर रोष जताया। रंजीता मेहता ने कहा कि कांग्रेस आम लोगों की पार्टी है और लोगों की समस्याओं से सरोकार रखते हैं।
वहीं पंचकूला के पूर्व विधायक स्व. डीके बंसल की पत्नी अंजलि बंसल ने कार्यकर्ताओं के सेक्टर 15 की मार्केट में दुकानदारों से सहयोग करने की अपील की। अंजलि बंसल ने कहा कि मोदी सरकार ने नोटबंदी कर आम एवं गरीब जनता को परेशान करने का काम किया है। हमने भारत बंद करने का आह्वान नहीं किया था, क्योंकि इससे लोगों को ही परेशानी होती। इस मौके पर सतनाम चट्ठा, मनोज अग्रवाल, कृष्ण गोयल, अंकुर गुलाटी, काला सिंह सहित अन्य लोग भी मौजूद थे। वहीं इंडियन नेशनल लोकदल के जिला संगठन सचिव उमेद सिंह ढुल्ल ने कहा कि जनता कालाधन बाहर लाने के खिलाफ नहीं है, लेकिन आम जनता को परेशान नहीं करना चाहिए।
इसलिए लोगों में मोदी सरकार के खिलाफ रोष है। सरकार को कम से कम नोट बंद करने से पहले पूरे नोट छाप लेने चाहिए थे। 2000 रुपये के खुल्ले कराने में लोगों को दिक्कत हो रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार ढुल्ल ने कहा कि नोटबंदी को लेकर विपक्षी दलों के भारत बंद का लोगों ने जमकर विरोध किया है। कहीं पर भी पंचकूला में दुकानें बंद नहीं की गई। सभी जगह जनजीवन सामान्य तौर पर चलता रहा।