{"_id":"c41006541e8b2131a49dfce4e18be7be","slug":"bhangra-by-the-ig-and-ssp","type":"story","status":"publish","title_hn":"... जब आईजी और एसएसपी ने भंगड़ा डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
... जब आईजी और एसएसपी ने भंगड़ा डाला
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 14 Nov 2013 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस जवानों ने जब आईजी और एसपी के सिर पर रंग बिरंगी टोपी पहनाई तो वह भी भंगड़ा डालने से अपने आप को नहीं रोक पाए।
विज्ञापन
अधिकारियों का यह रंग देखकर पुलिस कर्मियों में भी जोश भर गया और ढोल की थाप पर जमकर जश्न मनाया। मौका था चंडीगढ़ पुलिस वीक के दौरान सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन का।
यहां आईजी दरबार का आयोजन किया गया था। आईजी दरबार में आयोजित बड़े खाने के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रशासक के सलाहकार केके शर्मा थे।
इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत रस्सा कसी से हुई। इसमें एक तरफ एसएसपी नौनिहाल सिंह और उनके साथ सभी डीएसपी थे। जबकि, दूसरी तरफ इंस्पेक्टर की टीम ने हौसला दिखाते हुए जीत हासिल की।
विज्ञापन
अफसरों की रस्सा कसी के बाद पुलिस जवानों का मुकाबला हुआ। इसमें आईआरबी जवान फर्स्ट रहे, दूसरे नंबर पर पीसीआर और ट्रैफिक पुलिस जवान रहे।
इसके बाद घुड़सवारों ने मैदान में अपनी कलाबाजी दिखाई। उसके बाद रंगारंग कार्यक्रम पेश किया गया। हरियाणवी नृत्य और गिद्दा देखकर पुलिस जवान खुश हो गया।
जीतने वाली टीमों को आईजी आरपी उपाध्याय ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। आईजी, एएसपी और उनके साथ भंगड़ा डालते चंडीगढ़ पुलिस के जवान।
यह है चंडीगढ़ पुलिस का नया रूप। मौका था चंडीगढ़ पुलिस वीक के दौरान सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन में आयोजित आईजी दरबार का।
भगड़ा डालने वाले जवानों ने आईजी के सिर पर आसमानी और एएसपी के सिर पर लाल रंग की पगड़ी पहना दी। इसके बाद सभी अफसर मैदान में आए और ढोल पर थिरकने से अपने आप को नहीं रोक पाए।
विज्ञापन
आईजी दरबार और बड़ा खाने के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रशासक के सलाहकार के के शर्मा शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत रस्सा कस्सी से हुई।
रस्सा कस्सी में एक तरफ एसएसपी नौनिहाल सिंह, उनके साथ सभी डीएसपी थे जबकि दूसरी तरफ इंस्पेक्टर की टीम ने हौसला दिखाते ही जीत हासिल की।