फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bhaktamar Deep Archana performed with 48 lamps

Chandigarh News: 48 दीपकों के साथ की भक्तामर दीप अर्चना

Mon, 30 Mar 2026 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Bhaktamar Deep Archana performed with 48 lamps
चंडीगढ़। भगवान महावीर स्वामी जी के पावन जन्म कल्याणक महा महोत्सव (महावीर जयंती) के उपलक्ष्य में श्री दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर-27 में भव्य एवं धार्मिक आयोजन किए गए। सुबह 6:30 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महावीर स्वामी जी के अभिषेक एवं शांतिधारा से हुआ। इसके बाद महावीर महामंडल विधान का आयोजन किया गया। विधान के बाद एक घंटे का णमोकार मंत्र जा हुआ। भक्ति भाव से भक्तामर दीप अर्चना 48 दीपकों के साथ संपन्न हुई।
विज्ञापन

इन सभी धार्मिक कार्यक्रमों में चार सौ से भी अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शाम का कार्यक्रम संगीतमय आरती से हुआ। इसके बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस भजन संध्या में ट्राइसिटी के विभिन्न कलाकारों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति रस में सभी को सराबोर कर दिया।
विज्ञापन

आज निकाली जाएगी भव्य शोभा यात्रा
श्री दिगंबर जैन सोसायटी के अध्यक्ष धर्मबहादुर जैन ने बताया कि 30 मार्च को एक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह शोभा यात्रा सुबह श्री श्वेताम्बर जैन मंदिर सेक्टर 28 से प्रारंभ होकर प्रातः 10 बजे श्री दिगंबर जैन मंदिर, सेक्टर 27 पहुंचेगी। यहां पर एक धर्म सभा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद सुबह 10.30 बजे शोभा यात्रा जैन स्थानक, सेक्टर 18 के लिए प्रस्थान करेगी। इसअवसर पर पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया शोभा यात्रा एवं धर्म सभा में उपस्थित होंगे। यह शोभा यात्रा ट्राइसिटी के जैन समाज के सभी चारों संप्रदायों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed