फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bhai gobind singh longowal again elected sgpc chief

SGPC चुनावः भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल के सिर दूसरी बार सजा प्रधान का ताज

Wed, 14 Nov 2018 09:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Updated Wed, 14 Nov 2018 09:20 AM IST
विज्ञापन
bhai gobind singh longowal again elected sgpc chief
भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल

भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल लगातार दूसरी बार सिखों की सर्वोच्च संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान चुन लिए गए हैं। एसजीपीसी मुख्यालय तेजा सिंह समुंद्री हाल में मंगलवार को आयोजित साधारण सभा की बैठक में बीबी जागीर कौर ने लौंगोवाल का नाम अध्यक्ष पद के लिए पेश किया। पूर्व अध्यक्ष जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ और अलविंदर पाल सिंह पखोके ने उनके नाम का अनुमोदन किया। 

विज्ञापन


उपस्थित एसजीपीसी सदस्यों ने एकसुर में नाम पर अपनी स्वीकृति दे दी। कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर रघुजीत सिंह विर्क, कनिष्ठ उपाध्यक्ष बिकर सिंह चन्नोजी और महासचिव पद पर गुरबचन सिंह करमोवाल को सर्वसम्मति से चुन लिया गया। कार्यकारिणी में गुरमीत सिंह तरलोकेवाल, बाबा भूपिंदर सिंह, जरनैल सिंह करतारपुर, खुशमिंदर सिंह भाटिया, जगजीत सिंह तलवंडी, मास्टर अमरीक सिंह विछोहा, बीबी जसबीर कौर जफरवाल, शिंगारा सिंह लोहियां, जत्थेदार तारा सिंह सल्ला, अमरीक सिंह कोट शमीर और मंजीत सिंह को सर्वसम्मति से चुना गया। विरोधी गुट के सदस्यों की गैरहाजिरी के कारण पहली बार विरोध पक्ष का कोई भी सदस्य कार्यकारिणी में शामिल नहीं हो सका।
विज्ञापन

 

bhai gobind singh longowal again elected sgpc chief
भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल

इससे पहले एसजीपीसी के मुख्य सचिव डॉ. रूप सिंह ने साधारण सभा की कार्रवाई शुरू की। पूर्व अध्यक्ष बीबी जागीर कौर ने चुनाव प्रक्रिया शुरू करवाई। साधारण सभा की बैठक शुरू होने से पहले श्री हरमंदिर साहिब के अरदासिया ने अरदास की। मुख्य वाक श्री हरमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह ने लिया। बैठक में साधारण सभा के 185 में से 148 सदस्य उपस्थित थे। विरोधी गुट के 26 सदस्य गैरहाजिर रहे। नौ सदस्यों की मृत्यु हो चुकी है और दो सदस्य पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं। 

बलविंदर बैंस और महिंदर सिंह ने किया बैठक का बायकाट
अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने से पहले विधायक और एसजीपीसी सदस्य बलविंदर सिंह बैंस और मोहिंदर सिंह ने विरोध शुरू कर दिया। शोर के बीच गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने शोक प्रस्ताव पढ़ने शुरू कर दिए। दोनों एसजीपीसी सदस्यों ने शोर मचाकर विघ्न डालने की कोशिश की। बाद में बलविंदर सिंह बैंस श्री गुरु ग्रंथ साहिब के हत्यारों को सजा मिले के नारे लगाते हुए वॉकआउट कर गए।

कोई भी विरोधी सुर नहीं उभरा  
लगभग डेढ़ दशक के बाद एसजीपीसी प्रधान के चुनाव में कोई भी विरोधी सुर सुनाई नहीं दिए। बादल विरोधी सदस्य चुनावी प्रक्रिया में गैरहाजिर रहे। पूर्व महासचिव और बादल विरोधी सुखदेव सिंह भौर भी बैठक में नहीं आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed