{"_id":"5be5ac6abdec2269796a9fd7","slug":"bhagwant-mann-targets-on-chief-minister-amarinder-singh-in-pollution-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण को लेकर छिड़ी जंग में कूदे भगवंत मान, मुख्यमंत्री कैप्टन को लेकर दे दिया बड़ा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण को लेकर छिड़ी जंग में कूदे भगवंत मान, मुख्यमंत्री कैप्टन को लेकर दे दिया बड़ा बयान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
Updated Sat, 10 Nov 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
भगवंत मान ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर तंज कसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद भगवंत मान ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर तंज कसा कि वे बिना एयर प्यूरीफी लिए घर से बाहर नहीं निकलते ,उन्हें दिल्ली और पंजाब के प्रदूषण के बारे में क्या जानकारी हो सकती है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बचाव करते हुए मान ने कहा कि दिल्ली का वातावरण 28 अक्तूबर तक तो ठीक था, उसके बाद दिल्ली प्रदूषित हो गई।
विज्ञापन
भगवंत मान शुक्रवार दोपहर को आम आदमी पार्टी के अमृतसर हल्का के उम्मीदवार कुलदीप धालीवाल के चुनावी दफ्तर का उद्घाटन करने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। बागी नेता सुखपाल सिंह खैरा द्वारा पंजाब में तीसरे मोर्चा की शुरू की जा रही तैयारियों पर मान ने कहा कि प्रदेश की जनता तय करेगी, इस मोर्चे की जरूरत है या नहीं। मान ने कहा कुछ नेता उन पर झूठे आरोप लगा रहे हैं कि पार्टी को वह तोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
पार्टी अनुशासन से चलती है। पार्टी का अनुशासन भंग करने की किसी को भी आज्ञा नहीं दी जा सकती। मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी इसी महीने आठ लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी। आम आदमी पार्टी अभी नई है, इसलिए उम्मीदवारों को घर घर तक पहुंचने के लिए समय मिल जाएगा। करतारपुर कारिडोर पर कहा कि गुरु नानक के 550वें प्रकाश पर्व पर यदि संगत को श्री करतारपुर साहिब में शीश नवाने का सौभाग्य मिलता है तो वह उसका स्वागत करेंगे।
विज्ञापन