{"_id":"62597ef34579064ea7435a85","slug":"bhagwant-mann-government-completed-one-month-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब : 1 जुलाई से मिलने लगेगी 300 यूनिट मुफ्त बिजली, सीएम भगवंत मान आज करेंगे घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब : 1 जुलाई से मिलने लगेगी 300 यूनिट मुफ्त बिजली, सीएम भगवंत मान आज करेंगे घोषणा
Sat, 16 Apr 2022 01:50 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 16 Apr 2022 01:50 AM IST
सार
पंजाब में पहले से ही कृषि क्षेत्र को मुफ्त बिजली प्रदान की जा रही है और सभी अनुसूचित जातियों, पिछड़ी जातियों और गरीबी रेखा से नीचे परिवारों (2016 में शुरू की गई एक योजना) को 200 यूनिट मुफ्त मिलती है।
विज्ञापन
भगवंत मान
- फोटो : instagram/bhagwantmann1/
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शनिवार को राज्य के लोगों के लिए 300 यूनिट मुफ्त बिजली की घोषणा करेंगे।1 जुलाई से पंजाब के लोगों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलने लगेगी। आप सरकार का एक महीना पूरा होने पर सीएम मान आज इसकी घोषणा करने वाले हैं।
विज्ञापन
भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार शनिवार को ही अपने शासन का एक महीना पूरा करेगी। इससे पहले गुरुवार को जालंधर में मुख्यमंत्री भगवंत मान 16 अप्रैल को पंजाब के लोगों को एक बड़ी खुशखबरी देने की घोषणा कर चुके हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब में 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की योजना पर मंगलवार को दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर चुके हैं। इससे एक दिन पहले सूबे के मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी, बिजली सचिव दिलीप कुमार और पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के सीएमडी सहित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अरविंद केजरीवाल बैठक करके चर्चा कर चुके हैं।
विज्ञापन
29 जून, 2021 को अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की थी कि 300 यूनिट मुफ्त बिजली के साथ ही पुराने घरेलू बिलों पर लंबित राशि को माफ कर दिया जाएगा। राज्य पहले से ही कृषि क्षेत्र को मुफ्त बिजली प्रदान करता है और सभी अनुसूचित जातियों, पिछड़ी जातियों और गरीबी रेखा से नीचे परिवारों (2016 में शुरू की गई एक योजना) को 200 यूनिट मुफ्त देता है।
इसके अलावा सरकार ने 18 साल से ऊपर की सभी महिलाओं को 1,000 रुपये प्रतिमाह देने वादा भी किया है। पंजाब में बिजली की मांग पहले ही करीब 8,000 मेगावाट तक पहुंच चुकी है। धान की फसल बोने के दौरान मांग लगभग 15,000 मेगावाट तक बढ़ जाती है।