{"_id":"622b60069c7b0d7ea646f1b7","slug":"bhagwant-mann-elected-leader-of-aam-aadmi-party-legislature-party-in-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: भगवंत मान बने आप विधायक दल के नेता, कैबिनेट में होंगे सीएम समेत 17 मंत्री, 16 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: भगवंत मान बने आप विधायक दल के नेता, कैबिनेट में होंगे सीएम समेत 17 मंत्री, 16 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह
Fri, 11 Mar 2022 08:14 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 11 Mar 2022 08:14 PM IST
सार
खटकड़कलां में शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में पार्टी जल्द ही घोषणा करेगी। पार्टी के प्रवक्ता ने बताया कि इससे पहले 13 मार्च को अमृतसर में एक रोड शो का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
भगवंत मान
- फोटो : instagram/bhagwantmann1/
विस्तार
आम आदमी पार्टी पंजाब के अध्यक्ष और पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा भगवंत सिंह मान बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले 12 मार्च को पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। शुक्रवार को मोहाली में आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से भगवंत मान को आम आदमी पार्टी के विधायक दल का नेता चुना गया। भगवंत मान ने कहा कि मुख्यमंत्री समेत 17 मंत्री नई कैबिनेट में होंगे। वह 16 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उससे पहले शनिवार सुबह साढ़े 10 बजे राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मिलेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
खटकड़कला में लेंगे शपथ
भगवंत मान 16 मार्च को खटकड़कलां में शहीद-ए-आजम भगत सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके कई कैबिनेट सहयोगी मौजूद रहेंगे। खटकड़कलां में शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में पार्टी जल्द ही घोषणा करेगी। पार्टी के प्रवक्ता ने बताया कि इससे पहले 13 मार्च को अमृतसर में एक रोड शो का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
राज्यपाल ने 15वीं पंजाब विधानसभा भंग की
पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने शुक्रवार दोपहर भारतीय संविधान के अनुच्छेद 174 के खंड (2) के उप खंड (बी) द्वारा उन्हें प्रदान की गई शक्तियों का अनुसरण कर 15वीं पंजाब विधानसभा को भंग कर दिया है। आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। इससे पहले चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार सुबह राजभवन जाकर राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात कर उन्हें मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया था।