फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   bhagwant mann, dope test of MPs, controversial statement, parliament videocontroversy,punjab

पटियाला रैली में भगवंत मान का विवादित बयान, सुनकर सब हैरान

Mon, 25 Jul 2016 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, माहिलपुर(पटियाला)
ब्यूरो/अमर उजाला, माहिलपुर(पटियाला) Updated Mon, 25 Jul 2016 09:49 AM IST
विज्ञापन
bhagwant mann, dope test of MPs, controversial statement, parliament videocontroversy,punjab
आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान पटियाला में रैली करते हुए - फोटो : अमर उजाला
संसद का वीडियो बनाने और शराब को लेकर चर्चा में आए आप सांसद भगवंत मान ने रैली के दौरान विवादित बयान देकर सभी को चौंका दिया। सांसद भगवंत मान ने कहा कि हर सांसद का रोजाना डोप टेस्ट होना चाहिए। इससे जो लोग उनको बिना वजह बदनाम करते हैं, उनकी सारी सच्चाई जनता के सामने आ जाएगी।
विज्ञापन


मान माहिलपुर में आम आदमी पार्टी की रैली बादल भगाओ पंजाब बचाओ में शामिल होने माहिलपुर आए थे। इस दौरान वे सांसद हरिंदर सिंह खालसा के आरोपों पर टिप्पणी कर रहे थे। मान ने कहा कि सांसद खालसा को पार्टी से बाहर निकाल दिया है, इसलिए उनको भगवंत मान से शराब की बदबू आने लगी। सवा दो साल पहले क्यों नहीं आई।
विज्ञापन


संसद का वीडियो बनवाने के मामले में मान बोले कि उन्होंने जो किया, यह दिखाने के लिए किया कि संसद का काम कैसे चलता है। दूसरी पार्टियों का हंगामा उनकी समझ के बाहर है। उन्होंने गलत क्या किया है। फिर भी उन्होंने स्पीकर मैडम से इस बात की माफी भी मांग ली थी कि वे पहली बार सांसद बने हैं, शायद उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब के दर्द के लिए सिद्धू ने पद से त्यागपत्र दिया

bhagwant mann, dope test of MPs, controversial statement, parliament videocontroversy,punjab
आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान पटियाला में रैली करते हुए - फोटो : अमर उजाला
एसवाईएल पर अरविंद केजरीवाल के दिल्ली जाकर बदले बयान पर मान ने कहा कि उस समय मीडिया ने केजरीवाल के बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया, पर उनकी पार्टी का इस मामले पर स्टैंड यही है कि पंजाब के पास किसी को भी देने के लिए एक बूंद पानी की फालतू नहीं है। उन्होंने कहा कि अब तो पंजाबियों की आंखों में से भी पानी सूख चुका है, नहरों में कहां है।

सिद्धू दंपति के मामले में मान ने कहा कि यह दंपति पहले भी पंजाब के दर्द पर खुलकर बोलते रहे हैं। अब सिद्धू ने पंजाब के दर्द के लिए ही इतने बड़े पद का त्याग किया है। आम आदमी पार्टी आम लोगों की पार्टी है। इस पार्टी में जो भी आता है, वह किसी पद की लालसा नहीं रखता है। जब वह पार्टी में आए थे तो पार्टी उन्हें पोस्टर लगाने का काम देती तो वह उसे भी बड़ी खुशी से करते।

विधायक प्रगट सिंह और इंद्रजीत सिंह बुलारिया के मामले में मान ने कहा कि जो भी पंजाब के हक के लिए सही बात करता है तो मीडिया कहने लगता है कि वह आप में आ रहा है।

सरकार बनने पर नौजवानों को कोई समस्या नहीं आने देंगे

bhagwant mann, dope test of MPs, controversial statement, parliament videocontroversy,punjab
भगवंत मान ने सनेटा में शनिवार को आयोजित जनसभा में कहा कि पार्टी पंजाब के 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। - फोटो : amarujala
आप सांसद भगवंत मान ने कहा कि नौजवान ही हैं, जो पंजाब को बादलों से मुक्त करा सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में 2017 के विधानसभा चुनावों में आप की सरकार बनेगी। आप की सरकार बनने के बाद पंजाब में नौजवानों को किसी तरह की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। वह शनिवार बाद दोपहर पटियाला में आप की ओर से आयोजित रैली को संबोधित कर रहे थे।

इस मौके पर गांधी ग्रुप स्टूडेंट यूनियन आप के विद्यार्थी विंग सीवाईएसएस में शामिल हो गया। ग्रुप के प्रधान हरमन सिंह विर्क के साथ अरमान चीमा, मनजिंदर बूटर के अलावा राज्य भर से आए काफी गिनती में स्टूडेंट्स आप की स्टूडेंट विंग में शामिल हुए। इस मौके पर गांधी ग्रुप स्टूडेंट यूनियन के नेताओं का शामिल होने पर सांसद मान ने स्वागत किया।

उनके साथ कामेडियन एवं आप लीडर गुरप्रीत घुग्गी भी मौजूद रहे।हरमन विर्क ने भरोसा दिलाया कि 2017 के विस चुनावों में ग्रुप के सारे स्टूडेंट्स पूरे जोश के साथ आप का साथ देंगे और पंजाब में आप की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। आगे कहा कि आप की ओर से जारी किए यूथ चुनाव मेनिफेस्टो में नौजवानों के वह सारे मुद्दे शामिल हैं, जो आज के नौजवानों की जरूरत हैं।

अगर आप इस चुनाव मेनिफेस्टो को पंजाब में लागू करके अपने वादे पूरे करती है, तो पंजाब में नौजवानों को कोई समस्या नहीं होगी। इस मौके पर आप के जिला कोआर्डिनेटर डा. बलवीर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed