फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bhagwant maan challanged sukbir badal

भगवंत मान ने दी सुखबीर बादल को डोप टेस्ट की चुनौती

Thu, 26 Nov 2015 10:32 AM IST
Updated Thu, 26 Nov 2015 10:32 AM IST
विज्ञापन
bhagwant maan challanged sukbir badal

आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने डिप्टी सीएम सुखबीर बादल को डोप टेस्ट कराने की चुनौती दी है।

विज्ञापन


मान पिछले दिनों बहबल कलां में पुलिस फायरिंग के दौरान मारे गए दो भाइयों के भोग पर शराब पीकर जाने का आरोप झेल रहे हैं। इस मामले में अकाली दल ने उन पर तीखे वार किए थे। उस घटना के कई दिन बाद मान एक बार फिर मुखर हुए हैं।

मान ने अपने फेसबुक पेज पर अपना एक वीडियो अपलोड किया है। इसमें उन्होंने सुखबीर को खुली चुनौती दी है।

मान ने सुखबीर से कहा है कि वह पिछले कई दिनों से उनकी पार्टी, विशेष तौर पर मान के खिलाफ निजी बातें कर रहे हैं, जिनका कोई सबूत या मेडिकल रिपोर्ट नहीं है। सिर्फ सुखबीर के चैनल के कहने से वह दोषी नहीं हो जाते।
विज्ञापन


मान ने उन्हें चैलेंज किया कि अपनी लीडरशिप लेकर आएं, आप लीडरशिप भी आएगी, कांग्रेस को भी बुला लेंगे। सभी का डोप टेस्ट करवा लेते हैं। डोप टेस्ट में एक-दो साल पुराना नशा भी आ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डोप टेस्ट की रिपोर्ट सार्वजनिक करो। मान ने सुखबीर से कहा कि सोशल मीडिया पर सुखबीर का नाम भी नशों से जोड़ा जाता है। यह उनके लिए भी अपनी छवि साफ करने का अच्छा मौका है। वह डोप टेस्ट की रिपोर्ट सार्वजनिक कर अपनी छवि सुधार सकते हैं।

मान ने सुखबीर को चुनौती दी कि उन पर लगाए जा रहे नशे और शराब पीने के आरोपों के सबूत दें। मान ने सुखबीर से कहा कि वह कोई भी जिम्मेदारी नहीं ले रहे। किसानों की समस्या के लिए केंद्र को जिम्मेदार ठहराया, नशीले पदार्थों के लिए बीएसएफ को।


अब पुलिस फायरिंग के लिए वह परवेज मुशर्रफ को जिम्मेदार ठहरा सकते हैं। पुलिस फायरिंग की एफआईआर अज्ञात पुलिसकर्मियों पर दर्ज की गई है। पुलिसकर्मी कैसे अज्ञात हो सकते हैं, जबकि उन्हें एक-एक गोली का हिसाब देना होता है। मान ने सुखबीर से कहा कि अगर वह चैलेंज कुबूल नहीं करते तो इसका मतलब उन्हें खुद पर शक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed