फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Best time to go to europe in summer vacation with emi option

गर्मी छुट्टियों में टूर की प्लानिंग बना रहे हैं, जरा इधर भी नजर डालें

Mon, 02 May 2016 05:50 PM IST
अमरीश शर्मा /अमर उजाला, चंडीगढ़
अमरीश शर्मा /अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 02 May 2016 05:50 PM IST
विज्ञापन
Best time to go to europe in summer vacation with emi option
टूर एंड ट्रैवल - फोटो : demo pics

समर वैकेशन में अगर आप होली-डे प्लान कर रहे हैं और भारत से बाहर जाने की सोच रहें हैं तो यूरोप जाने के लिए बेस्ट टाइम है। थामस कुक के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एंड हेड जतिंदर पॉल सिंह के अनुसार सिटी से इस समय सबसे ज्यादा टुअर पैकेज की बुकिंग भी यूरोप के लिए हो रही है।

विज्ञापन


इसके बाद यूएसए, आस्ट्रेलिया और एशिया में मालदीव, थाईलैंड, सिंगापुर, मॉरीशस, श्रीलंका आदि का नंबर है । वैसे अब सबसे अच्छी बात यह है कि टूअर पैकेज देने वाली कंपनियां ईएमआई के ऑपशन भी दे रही हैं। यानि दिल खोल के घूमें और पैसे दे आसान किश्तों में। इसके तहत 8 से 10 हजार रुपये की मासिक किश्त पर आप यूरोप में कई देशों से लेकर एशिया में कई जगह घूम सकते हैं।
विज्ञापन


फेवरेट डेस्टिनेशन

1- यूरोप : 
कितने दिन का टुअर : 3 तरह के पैकेज उपलब्ध हैं जिनमें 7 दिन से लेकर 21 दिन तक का पैकेज है।   
कहां-कहां जा सकते हैं : इटली, स्विटरजरलैंड, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, बेल्जियम, एमस्टरडम, ग्रीस, टर्की, पेरिस, ब्रुसेल्स, बर्लिन, यूके आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैकेज: अमूमन यूरोप के पैकेज सवा लाख रुपये से शुरू होते हैं। लेकिन, अगर आपका बजट कम है तो आप सिर्फ 6 रात 7 दिन के लिए जा सकते हैं। इसका पैकेज आपको 80 हजार रुपये (सिंगल) शुरुआत तक में मिल जाएगा।

2- यूएसए:
कितने दिन का टुअर : कम से कम 7 रात 8 दिन से लेकर 21 दिन तक का।
कहां-कहां जा सकते हैं : न्यूयार्क, शिकागो, लास वेगास, येलोस्टोन, अलास्का, कैलिफोर्निया, फ्लोरिडा, हवाई आदि।  
पैकेज: यूएसए के लिए पैकेज डेढ़ लाख रुपये से शुरू होते हैं। बाकि दिनों के मुताबिक पैकेज का चार्ज बढ़ता है।

3- आस्ट्रेलिया:
कितने दिन का टुअर : कम से कम एक हफ्ते का। 
कहां-कहां जा सकते हैं : सिडनी में ओपेरा हाउस, मेलबर्न, ब्रूमी में केबल बीच, फ्रेजर आइसलैंड, ग्रेट ओशिन रोड, पूरनूलुलू नेशनल पार्क, ब्ल्यू माउंटेनस नेशनल पार्क, काकाडू नेशनल पार्क, स्कूबा डाइविंग के लिए प्रख्यात ग्रेट बैरियर रीफ आदि।
पैकेज- आस्ट्रेलिया के लिए पैकेज 1 लाख रुपये से शुरू होते हैं। वैसे केवल 3 नाइट 4 डे का पैकेज 60 से 70 हजार रुपये में भी उपलब्ध हैं।

4- दुबई:
कितने दिन का टुअर : कम से कम 7 दिन का।
कहां-कहां जा सकते हैं: दुबई शॉपिंग के लिए इस समय सबसे बड़ा डेस्टिनेशन है। देखने के लिए यहां बड़े-बड़े किलेनुमा होटल, बुर्ज खलीफा, वाइल्ड वाडी वाटर पार्क, दुबई म्यूजियम, पॉलम आइसलैंड समेत कई जगह हैं।
पैकेज- दुबई के लिए पैकेज 50 हजार रुपये से शुरू होते हैं, लेकिन इस समय कई टूर एंड ट्रेवल्स कंपनियां 35 से 40 हजार रुपये में भी दुबई के लिए पैकेज उपलब्ध करवा रही हैं।

ट्रैवल्स कंपनियां अब ईएमआई का ऑफर लेकर आई हैं

Best time to go to europe in summer vacation with emi option
टूर एंड ट्रैवल - फोटो : demo pics

एशिया में घूमने के लिए
1- मालदीव : 
कितने दिन का टुअर : 3 रात 4 दिन। 
कहां-कहां जा सकते हैं : मालदीव अपने खूबसूरत समुद्री किनारों के लिए प्रख्यात है। मफूशी, मेल, अड्डू सिटी, फूवाह मुल्लाह, धारावंदूह आदि।
पैकेज- 30 से 35 हजार रुपये से शुरू हैं।

2- मलेशिया :
कितने दिन का टुअर : 4 रात 5 दिन। 
कहां-कहां जा सकते हैं : मलेशिया शॉपिंग और अपने खूबसूरत बीच के लिए फेमस है। इसके अलावा यहां क्वालालम्पुर बर्ड पार्क, प्रट्रोनास टॉवर, कई प्रख्यात म्यूजियम और मंदिर हैं।  
पैकेज- 40 हजार रुपये से शुरू हैं।

3- थाईलैंड :
कितने दिन का टुअर : 4 रात 5 दिन। 
कहां-कहां जा सकते हैं : बैंकाक के बीच विश्वभर में प्रख्यात हैं। टूरिस्ट की सबसे फेवरेट जगहों में से एक है थाईलैंड और खासकर सबसे ज्यादा बैंकाक। यह शॉपिंग से लेकर समुद्री किनारों और देखने लायक और कई जगहों के लिए फेमस है। इनमें पटाया, फुकेट, कराबी वर्ल्ड फेमस जगहों में से एक है।
पैकेज- 30 हजार रुपये से शुरू है।

5- सिंगापुर :
कितने दिन का टुअर : 4 रात 5 दिन। 
कहां-कहां जा सकते हैं : दुनियाभर में सबसे बड़ी शॉपिंग सेल यहां लगती है। खरीदारी के शौकीन लोगों के लिए यह जगह सबसे बेहतरीन है। इसके अलावा यहां घूमने और देखने के लिए और भी एक से बढ़कर एक जगह हैं। 

6- श्रीलंका :  
कितने दिन का टुअर : 4 रात 5 दिन। 
कहां-कहां जा सकते हैं : बीच, वेल वॉचिंग और शॉपिंग के लिए गाला फेम्स है तो नुवारा इलिया वाटरफॉल, गार्डन, घोड़ों की रेसिंग और मंदिरों के लिए विख्यात है। इसके अलावा बेनटोटा, नेगोम्बो, जाफना आदि घूमने लायक जगह हैं। 

ईएमआई का भी ऑफर
घूमने के शौकीन ऐसे लोग जो अब तक महंगे-महंगे पैकेज के कारण अपना यह शौक पूरा नहीं कर पा रहे थे, उनके लिए टुअर और ट्रैवल्स कंपनियां अब ईएमआई का ऑफर लेकर आई हैं। यानी आप पैकेज बुक कराएं और उसे आसान किश्तों में चुकाते रहें। यह 6 से 12 महीने की हो सकती हैं। वहीं 40 हजार के पैकेज का आप हर माह 4-4 हजार रुपये करके भुगतान भी कर सकते हैं। थामस कुक जतिंदर पॉल सिंह के अनुसार कुछ बैंक ये ऑफर लेकर आए हैं। इसके अनुसार ऑनलाइन पैकेज बुक कराते वक्त क्रेडिट कार्ड से पेमेंट का ऑप्शन आता है उसमें आप चाहे तो एक साथ पेमेंट कर सकते हैं, नहीं तो इसकी ईएमआई भी बनवा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed