फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Best Career Options in 40 Departments of Punjab University Chandigarh

पंजाब यूनिवर्सिटी के इन 40 विभागों की पढ़ाई लाजवाब, दाखिला लिया तो समझो नौकरी हो गई पक्की

Fri, 28 Jun 2019 12:18 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 28 Jun 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन
Best Career Options in 40 Departments of Punjab University Chandigarh
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में 40 विभाग ऐसे हैं, जहां लाजवाब पढ़ाई होती है। अगर दाखिला ले लिया तो समझो आपकी नौकरी पक्की हो गई। पंजाब विश्वविद्यालय में हर साल 16 हजार से अधिक आवेदन यूजी व पीजी कोर्स में दाखिले के लिए आते हैं। डिप्लोमा कोर्स भी बड़े पैमाने पर होते हैं।
विज्ञापन


इस बार 40 विभागों में आवेदन कम ही आए हैं, लेकिन यह विभाग जो कोर्स करा रहे हैं, उसमें एडमिशन मिल गया तो समझो नौकरी पक्की है। मेडिकल, कला, इंजीनियरिंग आदि क्षेत्रों में नौकरियों के अवसर अपार हैं। पीयू ने विद्यार्थियों से कहा है कि पहले कोर्स की जानकारी कर लें और फिर आवेदन करें। पीयू की साख पूरी दुनिया में है, इसलिए पहले संस्थान को देखकर विद्यार्थी आवेदन करें।
विज्ञापन


यूबीएस व यूआईपीएस की अलग पहचान
पीयू के यूबीएस से कई विषयों में एमबीए की पढ़ाई करवाई जा रही है। यहां एडमिशन के लिए कैट एग्जाम से गुजरना पड़ता है। एमबीए एंटरप्रेन्योर में सभी सीटें फुल हो गई हैं। यूबीएस का केंद्र अब विदेश में भी खुल रहा है। यहां की एमबीए की पढ़ाई आईआईएम के बराबर समझी जाती है। वहीं, यूआईपीएस से बीफार्मा व एमफार्मा करने के बाद भी विद्यार्थियों को नौकरी मिल जाती है। यहां बड़ी-बड़ी दवा कंपनियां विद्यार्थियों का सेलेक्शन करने आती हैं। उन्हें लाखों रुपये का पैकेज दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूआईएलएस से पांच साल की कानून की पढ़ाई होती है। यहां भी छात्रों को पढ़ाई के दौरान ही नौकरी के ऑफर मिलना शुरू हो जाते हैं। फिजिक्स विभाग की भी अलग पहचान है। यहां से एमएससी करके गए छात्रों को देश-दुनिया में कई बड़े पदों पर नौकरी मिली है। एंथ्रोपोलॉजी विभाग से एमएससी की भी बड़ी संख्या में डिमांड है। यहां से निकले कई विद्यार्थी देश में बड़े साइंटिस्ट बने हैं।

ये है आवेदनों का आंकड़ा

कोर्स का नाम-----------------आवेदन------कुल सीटें
मास्टर ऑफ सोशल वर्क---------21----------33
एमटेक नैनो साइंस---------------9-----------15
एमएससी न्यूक्लियर मेडिसिन-----10-----------12
मास्टर इन पब्लिक हेल्थ---------13-----------19
एमएससी सिस्टम बायोलॉजी-------2-----------15
एमएससी बायोकेमिस्ट्री------------8-----------28
पीजी डिप्लोमा इन बुद्धिस्ट स्टडी---15----------22
एमएससी कंप्यूटर साइंस-----------8----------13
एमसीए-------------------------31---------36
एमए इकोनॉमिक्स---------------27----------85
एमए अंग्रेजी--------------------89----------100
डिप्लोमा इन फ्रेंच---------------16------------55
एमए ज्योग्राफी------------------16------------58
मास्टर इन डिजास्टर मैनेजमेंट-----10------------28
डिप्लोमा इन जर्मन---------------6-------------33
डिप्लोमा कोर्स इन ट्रांसलेशन------19------------73
एलएलबी थ्री ईयर---------------127-----------300
एलएलएम वन ईयर---------------32-----------46
मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफार्मेशन--23-----------45
एमएससी मैथमैटिक्स--------------22-----------35
एमएससी माइक्रोबियल-------------13-----------27
बीपीएड--------------------------4------------36
एमपीएड--------------------------3-----------30
एमए संस्कृत----------------------19----------75
एमई केमिकल----------------------7----------22
एमटेक पॉलीमर--------------------1----------20

इन कोर्स में स्टूडेंट्स की संख्या में इजाफा होगा। स्टूडेंट्स इन कोर्स में दाखिले लेकर फ्यूचर बना सकते हैं। कई क्षेत्रों में नौकरी के अवसर अपार हैं।
- रेनुका बी सलवान, डीपीआर पीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed