{"_id":"051457362c2a35151c31232faa6b9342","slug":"bernala-accident-death-three-nine-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में तीन की मौत, नौ जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में तीन की मौत, नौ जख्मी
अमर उजाला, बरनाला
Updated Sun, 16 Nov 2014 09:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरनाला-मानसा रोड पर हुए दो हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। एक अन्य हादसे में सात लोग घायल हो गए।
मलकीत सिंह निवासी गांव रल्ला, जिला मानसा और शैंबर सिंह निवासी रूडेके कलां, जिला बरनाला ट्राले में कोयला भरकर लुधियाना जा रहे थे। रास्ते में बरनाला के गांव धौला के पास सड़क पर एक ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी थी।
सामने से किसी और वाहन की लाइट की रोशनी पड़ने से ट्राला चालक मलकीत सिंह को ट्रैक्टर-ट्राली दिखाई नहीं दी। नतीजतन ट्राला खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से जा टकराया। ट्राला चालक मलकीत सिंह और कंडक्टर शैंबर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
दूसरे हादसे में एक बाइक पर सुरेश तिवारी, पत्नी शांती तिवारी और रिश्तेदार के साथ जा रहे थे। तपा के पास एक टवेरा गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में सुरेश तिवारी की मौके पर मौत हो गई। जबकि संजय जोशी और शांति तिवारी जख्मी हो गए। एक अन्य घटना में बरनाला धनौला रोड पर एक बाइक और कार की टक्कर में सात व्यक्ति गंभीर जख्मी हो गए।
विज्ञापन
थाना धनौला के थानेदार भीम चंद ने बताया कि मोहित कुमार निवासी बरनाला अपनी स्विफ्ट कार में पत्नी रमा व बच्चों रीया व मिंटू के साथ धनौला ढाबे पर खाना खाने जा रहे थे।
आगे से बाइक पर सवार तीन व्यक्तियों से उनकी कार टकरा गई। नतीजतन बाइक सवार रमनदीप सिंह, गुरदीप सिंह एवं लाडी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। कार में सवार मोहित, रमा, रीया एवं मिंटू को भी चोटें लगीं।