{"_id":"669a80a9b0570769490d27b3","slug":"bella-vista-developer-prashant-manjrekar-arrested-chandigarh-news-c-16-1-pkl1079-472160-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पर्ल्स घोटाले में बेला विस्टा डेवलपर प्रशांत मांजरेकर मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पर्ल्स घोटाले में बेला विस्टा डेवलपर प्रशांत मांजरेकर मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार
विज्ञापन
-पर्ल्स एग्रोटेक ग्रुप में 50 हजार करोड़ का घोटाले के मामले में कार्रवाई
-आरोपी मांजरेकर मुंबई एयरपोर्ट से दुबई भागने की तैयारी में था
-- -
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने 50 हजार करोड़ के घोटाले से जुड़े पर्ल्स एग्रोटेक ग्रुप में बेला विस्टा डेवलपर और सनरंजीवन इंफ्रास्ट्रक्चर एंड प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के भगोड़े आरोपी निदेशक प्रशांत मांजरेकर को शुक्रवार को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी प्रशांत मांजरेकर मुंबई एयरपोर्ट से दुबई भागने की तैयारी में था।
एसआईटी ने मुंबई एयरपोर्ट ही मांजरेकर को खुफिया जानकारी मिलते ही ट्रैप लगाकर दबोच लिया। विजिलेंस ने बताया कि आरोपी गांव घोलूमाजरा तहसील डेराबस्सी, जिला एसएएस नगर में पीएसीएल लिमिटेड की संपत्तियों की गैर कानूनी बिक्री में संलिप्तता के संबंध में पुलिस स्टेशन सदर सिटी जीरा जिला फिरोजपुर में 16 जुलाई, 2020 को कई मामलों में वांछित था। आरोपी को पता था कि सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही पीएसीएल लिमिटेड को गांव घोलूमाजरा व अन्य स्थानों पर पीएसीएल कंपनी की किसी भी प्रकार की संपत्ति बेचने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।
विजिलेंस के अधिकारी ने बताया कि फेनोमेनल कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड और सनरंजीवन इंफ्रास्ट्रक्चर एंड प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों व प्रमोटरों ने अन्य लोगों की मिलीभगत से वर्ष 2018-19 में गांव घोलूमाजरा में पीएसीएल की अदालत की ओर से विवादित घोषित की गई 115 बीघा जमीन पर बेला विस्टा-01 और बेला विस्टा-02 नाम से दो कॉलोनियां तैयार की हैं। आरोपी डेवलपर्स ने दोनों कॉलोनियों में लोगों को प्लॉट व मकान बेचकर मोटी कमाई की, जिसके कारण विजिलेंस ब्यूरो ने इस मामले में इन कंपनियों के प्रमोटरों को नामजद किया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पीएसीएल लिमिटेड की संपत्तियों को बेचने और बिक्री से प्राप्त आय इस कंपनी की ओर से प्रस्तुत की सामूहिक निवेश योजना में अपनी मेहनत की कमाई लगाने वाले निवेशकों को वापिस करने संबंधी सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए जस्टिस (सेवानिवृत्त) आरएम लोढ़ा की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया। आरोपी मांजरेकर का ट्रांजिट रिमांड ले लिया गया है और उसे पंजाब की संबंधित अदालत में पेश किया जाएगा।