फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   begger was living in manhole news cfsl building chandigarh

बरसाती नाले में रह रहा था भिखारी, खुदाई के दौरान चला पता, कई बार भगा चुकी थी पुलिस

Sat, 02 Nov 2019 10:13 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 02 Nov 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
begger was living in manhole news cfsl building chandigarh
मेनहोल - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में सेक्टर-36 स्थित सीएफएसएल की बिल्डिंग के पास बरसाती नाले में भिखारी के रहने का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ, जब पाइप लाइन बिछाने के लिए वहां पर खुदाई की गई। इस दौरान सामने आया कि नाले के लिए बिछाई गई पाइप लाइन के अंदर किसी ने रहने की व्यवस्था कर रखी है।
विज्ञापन


पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि बरसाती नाले के मेनहोल में भिखारी रहते हैं। घटना बीते वीरवार सुबह की है। सेक्टर-36 स्थित सीएफएसएल की बिल्डिंग के पार्किंग के पास पाइप लाइन बिछाने के लिए खुदाई चल रही थी। इस दौरान वहां बने गटर का ढक्कन खोला गया तो अंदर किसी ने अपने रहने के लिए व्यवस्था कर रखी थी।
विज्ञापन


कर्मियों ने जब अंदर घुसकर देखा तो वहां पर पानी की बोतल, पुराने फटे कपड़े, मिट्टी का चूल्हा, बर्तन, चप्पलें, महिलाओं के मेकअप समेत अन्य सामान बरामद हुआ। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि इससे पहले भी वहां पर भिखारी रहते थे। पुलिस टीम वहां से उन लोगों को कई बार भगा चुकी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बरसात का बहता है पानी
सीएफएसएल बिल्डिंग के बगल में एनचो है। इसके पास ही बरसाती पानी बहने लिए पाइप लाइन बिछाई गई है। इस नाले से बारिश का पानी बहकर एनचो में जाता है। पुलिस का कहना है कि पाइप लाइन काफी बड़ी होने के चलते इसी में भिखारी रहता था। उसको पकड़ते ही सारी स्थिति साफ हो जाएगी।   

सीएफएसएल बिल्डिंग के पास कोई बंकर नहीं है। इसके अलावा बरसाती नाले का पाइप लाइन सीएफएसएल बिल्डिंग से काफी दूर है। पुलिस जांच में वहां भिखारी रहता है।
- चरणजीत सिंह विर्क, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed