फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Beautiful hills of Himachal Pradesh seen from Gurdaspur and Pathankot

Punjab News: पंजाब में खिली धूप... छंट गया कोहरा, गुरदासपुर व पठानकोट से दिखीं हिमाचल की खूबसूरत पहाड़ियां

Fri, 02 Feb 2024 10:08 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 02 Feb 2024 10:08 PM IST
सार

बरसात और कई इलाकों में ओलावृष्टि के बाद पंजाब में मौसम एकदम साफ हो गया है। शुक्रवार को तेज धूप खिलने से लोगों ने गर्माहट का एहसास किया। बाजारों में रौनक देखने को मिली। वहीं बर्फ से लदी हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियां पंजाब के गुरदासपुर और पठानकोट से दिखने लगी हैं।

विज्ञापन
Beautiful hills of Himachal Pradesh seen from Gurdaspur and Pathankot
मौसम साफ होने के बाद गुरदासपुर से दिखीं हिमाचल की पहाड़ियां। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में लोगों को बारिश के बाद ठंड से राहत मिली है। वहीं कोहरा भी छंट गया है। दिन में धूप निकलने की वजह से बर्फ से लदी हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर की पहाड़ियां पंजाब से दिखने लगी हैं। बारिश के बाद मौसम एकदम साफ हो गया है। पंजाब के पठानकोट से जम्मू-कश्मीर और हिमाचल की बर्फीली पहाड़ियों का खूबसूरत नजारा लोगों ने देखा। इस सीजन की पहली बर्फबारी होने की वजह से पहाड़ पूरी तरह से सफेद चादर से लिपट चुके हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को तेज धूप ने लोगों को गर्माहट का एहसास दिलाया। बाजारों और दुकानों में लोगों की भीड़ देखने को मिली। उधर, मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार से तीन दिन बारिश होने की संभावना है। बता दें कि पूरे जनवरी महीने में भीषण ठंड ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया था।
विज्ञापन


उधर,गुरदासपुर में दो दिन बारिश के बाद धूप खिलने से मौसम साफ हो गया। मौसम साफ होने के कारण कई किलोमीटर तक फैलीं हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियां साफ दिखाई दे रहीं थीं। बर्फ से लदी खूबसूरत पहाड़ियों को लोग अपने कैमरे में कैद करने लगे। बुधवार और गुरुवार को बारिश के बाद शुक्रवार को मौसम साफ हो गया। धूप खिलने से तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed