फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   beaten with sticks made video without clothes

आपसी रंजिश में दोस्त के साथ की ऐसी करतूत, आप भी रह जाएंगे हैरान!

Sat, 19 Nov 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 19 Nov 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
beaten with sticks made video without clothes
डंडों से पिटाई कर उतरवाए कपड़े और बनाया वीडियो - फोटो : Demo Pic
दो युवकों द्वारा आपसी रंजिश के कारण दो युवकों के कपड़े उतरवाकर डंडों से पिटाई करने का वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत के बाद आरोपी डड्डूमाजरा निवासी धीरज शर्मा और सुखविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आईटी एक्ट में केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


मलोया थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर रामरतन के अनुसार पीड़ितों में शामिल एक युवक ने दी शिकायत में बताया कि उसकी दोनों आरोपियों से पहले दोस्ती थी। एक साल से उसने उनके साथ घूमना-फिरना बंद कर दिया था। इसे लेकर दोनों उससे रंजिश रखते थे। बीते दिनों दोनों दोपहर करीब 2:30 बजे अचानक उसके घर आए और घूमने की बात कहकर उसे साथ ले गए। उन्होंने पड़ोस में रहने वाले उसके दोस्त को भी बुला लिया।
विज्ञापन


आरोपी बहाने से वह उन दोनों को मलोया के एक जंगली एरिया में ले गए। वहां उन्होंने जबरदस्ती और धमकाकर उनके कपड़े उतरवाए और फिर डंडों से उनकी पिटाई की। आरोपियों ने मोबाइल से दोनों का बिना कपड़े पहने हुए वीडियो भी बना लिया। कुछ दिन पहले उन्हें ये वीडियो अपने दोस्तों के पास व्हाट्सएप पर दिखाई दिया। इसे आरोपियों ने कई लोगों को शेयर कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी शिकायत दी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि आरोपी धीरज शर्मा उर्फ सन्नी एयरफोर्स फायर ब्रिगेड में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए रविंदर सिंह का बेटा है। रविंदर सिंह जून 2014 में सेक्टर-17बी की नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रोनिक्स एंड इंर्फोमेशन टेक्नोलॉजी (नाइलाइट) बिल्डिंग में लगी आग को बुझाते हुए शहीद हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed