फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Beaten up Woman ASI at police station in Hisar

पति-पत्नी के बीच का विवाद सुलझाना पड़ा मंहगा, महिला एएसआई के साथ थाने में ही मारपीट

Thu, 27 Feb 2020 01:23 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 27 Feb 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
Beaten up Woman ASI at police station in Hisar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हांसी महिला थाना की एएसआई राजबाला को पति-पत्नी के बीच विवाद सुलझाने को लेकर काउंसलिंग करना महंगा पड़ गया। विवाद सुलझाने के दौरान पति पक्ष के लोग तैश में आ गए और उन्होंने महिला एएसआई की महिला थाना में ही पिटाई कर डाली। पुलिस ने इस मामले को लेकर 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। 

विज्ञापन


सिटी एसएचओ के नाम दी शिकायत में महिला एएसआई राजबाला ने कहा है कि नारनौंद के गांव खांडाखेड़ी की रहने वाली महिला रेखा ने अपने पति जींद निवासी सचिन के खिलाफ शिकायत दी थी। महिला ने शिकायत दी थी कि उसका पति उसके साथ मार पिटाई करता है। इस मामले को लेकर दो बार पहले भी काउंसलिंग बुलाई जा चुकी है। 
विज्ञापन


मंगलवार को काउंसलिंग का फिर से समय दिया गया। यहां पति पवन के साथ सचिन उर्फ सोनू, उसकी बहन बवानी खेड़ा निवासी सीना और उसका पति गंगाराम सहित कुछ अन्य लोग पंचायत में आए हुए थे। शिकायत में महिला एएसआई ने आरोप लगाए है कि इस दौरान सचिन ने तैश में आकर उनसे कहा कि आप जैसी मैडम बहुत देखी है, हम आपको जान से मार देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप यह भी है कि सचिन की बहन सीना ने महिला एएसआई के बाल पकड़ कर उसे नीचे गिरा दिया। इसके बाद सचिन, कुलदीप, सीना व एक अन्य ने उसे थप्पड़-मुक्के मारे। इस दौरान साथ बैठी हेड कांस्टेबल मीना, सुनीता व अन्यों ने उन्हें छुड़वाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed