फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   beat Gulmarg Cricket Club by 85 runs in T20 cricket tournament

टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में गुलमर्ग क्रिकेट क्लब को 85 रनों से हराया

Mon, 28 Mar 2022 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
beat Gulmarg Cricket Club by 85 runs in T20 cricket tournament
चंडीगढ़। गुलमर्ग क्रिकेट क्लब को 85 रनों से हराकर लाइव वायर कोचिंग सेंटर टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा। सेमीफाइनल मुकाबला रविवार को सेक्टर-44 के क्रिकेट मैदान पर खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लेते हुए लाइव वायर कोचिंग सेंटर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 196 रन बनाए। दिव्यांक ने 41 गेंदों पर 74 रन की पारी खेली। इसमें 17 चौके शामिल रहे। हरविंदर ने 22 गेंदों पर 48 रन बनाए। राहुल ने नाबाद 29 रन और गुलशन ने नाबाद 28 रन की पारियां खेलीं। गेंदबाजी में अमित ने 24 रन देकर 2 विकेट, सन्नी और रिजुल ने एक-एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुलमर्ग क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 13.4 ओवर में 111 रन पर सिमट गई। चेतन ने 36, रिजुल ने 18 और सन्नी ने 15 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में हरविंदर ने 10 रन देकर 3 विकेट, दिव्यांक ने एक रन देकर 2 विकेट, गुलशन और राहुल ने दो-दो विकेट चटकाए। दिव्यांक को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed