फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Beant Singh's killer sat on hunger strike in jail, demanding premature release

बेअंत सिंह का हत्यारा जेल में भूख हड़ताल पर बैठा, प्री-मेच्योर रिहाई की मांग

Sun, 28 Aug 2022 02:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Beant Singh's killer sat on hunger strike in jail, demanding premature release
चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी आतंकी लखविंदर सिंह एक हफ्ते से भूख हड़ताल पर बैठा है। लखविंदर सिंह बेेअंत सिंह की हत्या में उम्रकैद की सजा काट रहा है। शनिवार को लखविंदर से जेल में मिलने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के महासचिव करनैल सिंह पंजौली पहुंचे। बुड़ैल जेल के एक अधिकारी ने बताया कि लखविंदर सिंह पिछले करीब आठ दिनों से जेल में अपनी बैरक में भूख हड़ताल पर बैठा है। उसका मेडिकल टेस्ट किया गया है। वह पूरी तरह से फिट है। अधिकारी ने बताया कि लखविंदर सिंह प्री-मेच्योर रिहाई की मांग कर रहा है। उसने पैरोल के लिए भी अर्जी दे रखी है। करनैल सिंह पंजौली ने काफी समय से लखविंदर सिंह से मुलाकात की अर्जी दे रखी थी। इसके मद्देनजर जेल प्रशासन ने मुलाकात रूम में उनकी बात करवाई। जेल में लखविंदर सिंह के साथ चार और आतंकी बंद हैं। इनमें जगतार सिंह तारा, गुरमीत सिंह, शमशेर सिंह उर्फ शेरा और परमजीत सिंह भ्यौरा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed