{"_id":"571e39be4f1c1b0d75a9178d","slug":"beant-singh-murderer-jagtar-singh-hawara-punjab-haryana-highcourt-punjab-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व CM बेअंत सिंह का हत्यारा हवारा पहुंचा हाईकोर्ट, अपील की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व CM बेअंत सिंह का हत्यारा हवारा पहुंचा हाईकोर्ट, अपील की
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 28 Apr 2016 03:09 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह का हत्यारा जगतार सिंह हवारा
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या में दोषी करार जगतार सिंह हवारा ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। हवारा ने अपने खिलाफ बेअंत सिंह हत्याकांड के अलावा बुड़ैल जेल ब्रेक को लेकर दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की विभिन्न निचली अदालतों में जारी केसों को एक ही स्थान पर और एक ही कोर्ट में सुने जाने की मांग की है।
इस याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस इंदरजीत सिंह ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सरकार और चंडीग? प्रशासन को नोटिस जारी किया है। मामले पर अगली सुनवाई 4 जुलाई को होगी। याचिका में हवारा ने कहा है कि उसके खिलाफ पंजाब, हरियाणा, चंडीग? और दिल्ली की अदालतों में केस पेंडिंग हैं और वह इस समय जेल में होने के कारण हर मामले में खुद पेश नहीं हो सकता।
इसलिए संबंधित सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वह उसके खिलाफ जारी मामलों को अदालत में पेश करे। हवारा ने कहा है कि संबंधित सरकारें ऐसा नहीं कर रही है, जिसके चलते उसे यह भी जानकारी नहीं मिल पा रही कि उसके खिलाफ कितने केस किन-किन अदालतों में पेंडिंग हैं। हवारा ने हाईकोर्ट से आग्रह किया कि ऐसे सभी केसों की सुनवाई किसी एक राज्य में और एक ही अदालत से करवाई जाए ताकि वह अपना पक्ष रख सके।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि जगतार सिंह हवारा के खिलाफ हरियाणा और दिल्ली की अदालतों में एक-एक, चंडीगढ़ की अदालत में तीन और पंजाब की विभिन्न जिला अदालतों में कुल 31 मामले चल रहे हैं। जगतार सिंह इस समय दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। हवारा को वर्ष 1995 में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था।