फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   beaf ban issue, bjp minister anil vij controversial tweet

बीफ पर भाजपाई मंत्री का विवादित ट्वीट, मचा बवाल

Sun, 11 Oct 2015 10:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 11 Oct 2015 10:41 AM IST
विज्ञापन
beaf ban issue, bjp minister anil vij controversial tweet

इकलाख के मामले के बाद बीफ को लेकर तरह-तरह के बयान सुनने को मिले। अब एक भाजपाई मंत्री ट्वीट करके बड़ी बात कह दी। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने कुछ दिन पहले ट्वीट करके गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा देने की बात कही थी। जी हां, बात हो रही है हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की।

विज्ञापन


मंत्री विज ने ये ट्वीट कर उन लोगों से सवाल पूछा, जो बीफ खाने वालों की भावनाओं का आदर करने की बात कह रहे हैं। विज ने ट्वीट किया- अगर कोई समुदाय मानव का मांस खाना शुरू कर दे तो क्या वे सलाह देंगे कि मानव का मांस खाने वालों की भी भावनाओं का सम्मान किया जाए।
विज्ञापन


विज ने कहा है कि हाल ही में गोमांस खाने वालों की भावनाओं का सम्मान करने की बात कही गई, जो गलत है। ट्वीट के जरिए विज ने लोगों को नसीहत दी कि हाल ही में गोमांस पर जो रजनीतिक चर्चा हो रही है, उसमें कुछ तथाकथित बुद्धिमान लोग सलाह दे रहे हैं कि गोमांस खाने वालों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। विज ने कहा है कि देशभर में लाखों-करोड़ों लोग गाय की पूजा करते हैं, इसलिए बीफ खाना सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा देने की मांग की थी

beaf ban issue, bjp minister anil vij controversial tweet

उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले ही अनिल विज ने ट्वीट किया था कि गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दे दिया जाए। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले भाजपा के इस मंत्री ने गाय पर यक ट्वीट कर एक नई बहस को जन्म दे दिया था। दरअसल हरियाणा के स्वास्थ्‍य मंत्री अनिल विज ने ट्वीट किया कि गाय को बंगाल टाइगर की जगह राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए।

विज ने कहा कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की जरूरत है। टाइगर अपनी रक्षा करने में काफी हद तक सक्षम भी है और कई कई प्रावधान भी टाइगर की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। गाय पर अत्याचार को लेकर सवाल लंबे समय से खड़े हो रहे हैं। आए दिनों गो तस्कर पकड़े भी जाते हैं लेकिन इस सब के बाद भी इस पर रोक नहीं लग पा रही। जिससे कई बड़े विवाद भी हो चुके हैं। हिंदुस्तान में गाय की सुरक्षा बहुत जरूरी है क्योंकि माफिया यहां सक्रिय हैं। इसको लेकर किसी को चिट्ठी लिखनी पड़ी तो वो भी लिखेंगे और किसी से जाकर मिलना पड़े तो वो भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed