फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Be Aware Parents, Strawbery Candy May be Drug

अपने बच्चे को खाने न दें ये कैंडी, ड्रग हो सकती है

Sun, 25 Jan 2015 01:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 25 Jan 2015 01:45 PM IST
विज्ञापन
Be Aware Parents, Strawbery Candy May be Drug

अभिभावक ध्यान दें, अपने बच्चे को यह कैंडी न खाने दें। नजदीकी मार्केट्स में बिक रही यह कैंडी ड्रग हो सकती है। गौरतलब है कि ड्रग तस्करों की निगाह अब वर्ड क्लास सिटी के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों पर लग गई।

विज्ञापन


स्कूलों के आसपास स्ट्रोबरी क्विक नाम की ड्रग को कैंडी के रूप में बेचने की कोशिश में हैं। इसी चीज को ध्यान में रखकर एक नामी प्राइवेट स्कूल ने अपने बच्चों को सर्कुलर तक जारी किया है।
विज्ञापन


इसमें पैरेंट्स से अपील की है कि वे न तो बच्चों को ऐसी कैंडी खरीदकर खाने को दें और साथ ही बच्चों को समझाएं कि यदि कोई अजनबी व्यक्ति उन्हें देता है तो उससे भी वे स्वीकार न करें। इसमें ड्रग हो सकती है। हालांकि सेहत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उनके ध्यान में ऐसा कोई भी मामला नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामी स्कूल ने जारी किया था सर्कुलर

Be Aware Parents, Strawbery Candy May be Drug

जानकारी के मुताबिक फेज-2 के नामी स्कूल की स्कूल की तरफ से शुक्रवार को सर्कुलर जारी किया गया था। इसमें साफ लिखा गया था कि स्ट्राबेरी क्विक ड्रग इन दिनों मार्केट में बिक रही है। जो कि स्ट्राबेरी पॉप रॉक की शेप में है। कैंडी विभिन्न फ्लेवर में मार्केट में आ रही है। इसमें चाकलेट, मूंगफली, चेरी, आरेंज और अंगूर शामिल हैं। इन्हें खाने से बच्चों की सेहत बिगड़ सकती है।

स्कूल ने पैरेंट्स को कहा है कि बच्चों को ऐसी चीजों से दूर रखें। वहीं, जब इस संबंध में स्कूल के डॉयरेक्टर डीएस बेदी ने कहा कि  कुछ समय से मीडिया में ड्रग संबंधी खबरे आ रही थीं। इसके बाद पैरेंटस को जागरूक करना हमारी जिम्मेदारी बनती है। इसलिए उन्होंने सर्कुलर जारी किया है।

क्या कहते हैं अधिकारी

वहीं, जिले की ड्रग इंस्पेक्टर नवदीप कौर ने कहा कि उनके ध्यान में ऐसे कोई मामला नहीं है। फिर वह अपनी तौर पर जांच करवाएंगे आखिर कैंडी कैसी है। अगर ऐसी चीज सामने आती तो उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed