फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   be aware, chinese toffee may be non-veg

सावधान! चाइनीज टॉफी में मांस हो सकता है

Fri, 27 Mar 2015 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़ Updated Fri, 27 Mar 2015 10:18 AM IST
विज्ञापन
be aware, chinese toffee may be non-veg

अगर आप चाइनीज टॉफी खरीदने जा रहे हैं तो सावधान हो जाएं। यह मांस हो सकती है। पढ़ें क्या है मामला? पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ में एक बड़े मॉल से बंद पैकेट में मिलने वाली मांस से तैयार मार्श मेलो हार्ट शेप टॉफी की खूब चर्चा चल रही है।

विज्ञापन


वीरवार सुबह इस टॉफी पैकेट के फोटो वाट्सऐप पर वायरल हो गए। इसके बाद विरोध शुरू हो गया। मार्श मेलो हार्ट शेप टॉफी आरेंज फ्लेवर में उपलब्ध है। इसको चबाने के बाद मुंह में सिर्फ मांस ही रह जाता है।
विज्ञापन


टॉफी के पैकेट पर शहर के एक करियाना भंडार का बारकोड लगा हुआ है। पैकेट की कीमत 45 रुपये और वजन 40 ग्राम है। टॉफी चीन निर्मित है।

कई लोगों ने की टॉफी में मांस की पुष्टि

be aware, chinese toffee may be non-veg

पैकेट की मांग पर बताया गया कि मॉल में मार्श मेलो हार्ट शेप टॉफी का स्टाक खत्म हो गया है। शहर की कई बड़ी दुकानों पर इसके बारे में पूछने पर कईयों ने इसमें मांस होने की पुष्टि की।

कई लोगों ने कहा कि हम एक-दो बड़े पैकेट ही लाते हैं मगर अब खत्म है। एक दो दिन में आ जाएंगे। बैंक आफ इंडिया रोड पर स्थित एक मॉल के सेल्समैन ने बताया कि यह टॉफी हम भी बेचते हैं। इसके बड़े पैकेट की कीमत करीब 180 रुपये है। यह टॉफी लुधियाना के चौड़ा बाजार में मिल जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed