फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BDS student attempt to commit suicide

लेक्चरर से परेशान छात्रा ने की सुसाइड की कोशिश

Fri, 22 Jan 2016 03:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी,मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी,मोहाली Updated Fri, 22 Jan 2016 03:05 PM IST
विज्ञापन
BDS student attempt to commit suicide

डेराबस्सी में गुलाबगढ़ स्थित नेशनल डेंटल कॉलेज में एक लेक्चरर से परेशान होकर छात्रा ने दवा की ओवरडोज खाकर सुसाइड करने की कोशिश की। तबियत बिगडने पर छात्रा को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

विज्ञापन


जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। इससे भड़के कालेज के स्टूडेंट्स ने मेन गेट बंद कर मैनेजमेंट और लेक्चरर के खिलाफ धरना दिया। इस दौरान स्टूडेंट्स ने पढ़ाई का बहिष्कार कर न ही किसी व्यक्ति को कॉलेज के अंदर आने दिया और न कॉलेज से बाहर आने दिया। चेयरमैन ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद उन्होंने पौने चार बजे धरना खत्म किया। स्टूडेंट्स ने कल तक का अल्टीमेटम दिया है, नहीं तो मेन रोड जाम करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अमृतसर निवासी अनुरीत (22) बीडीएस चौथे साल की स्टूडेंट हैं जो हॉस्टल में ही रहती हैं। हर्षप्रीत ने आरोप लगाया कि कुछ समय से ऑर्थो की लेक्चरर मनप्रीत कौर उसे लेक्चर्स शार्ट करने, पास न करने की धमकी देकर मानसिक तौर पर प्रताड़ित कर रहीं थीं। इस कारण वह पहले से डिप्रेशन में थी। बुधवार को ऑर्थो की लेक्चरर ने उसे क्लास अटैंड नहीं करने दी, जिससे उसने शाम को हॉस्टल में जाकर सिरदर्द और एलर्जी की एक दर्जन से ज्यादा गोलियां खा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


तबीयत खराब होने पर उसे कॉलेज के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। वीरवार सुबह चंडीगढ़ से आए रिश्तेदार उसे अपने साथ ले गए। इसका वीरवार को फाइनल ईयर के अन्य स्टूडेंट्स भी उसके समर्थन में आ जुटे। उन्होंने कक्षाओं का बॉयकाट किया और कॉलेज का गेट बंद कर धरने पर बैठ गए। हाथ में तख्तियां उठाए न्याय की मांग कर रहे स्टूडेंट्स ने लेक्चरर समेत मैनेजमेंट के खिलाफ नारेबाजी की।

बाद में मैनेजमेंट को एक मांग पत्र सौंप। मांगपत्र में आरोपी लेक्चरर को सस्पेंड करने और अन्य लेक्चरर को भी मानसिक तौर पर परेशान नहीं करने की अपील की। प्रदर्शनकारी स्टूडेंट्स ने आरोप लगाया कि लेक्चरर अकेले अनुरीत को नहीं, बल्कि अन्य छात्राओं को भी परेशान करती है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक संबंधित लेक्चरर के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, तब तक वह स्ट्राइक करेंगे।

वहीं, लेक्चरर मनप्रीत कौर गौरिन ने कहा कि कालेज का नियम है कि अगर कोई अपना कार्य सही से नहीं करता तो उसको कक्षा से बाहर खड़ा कर सजा दी जाती है। इसी के चलते अनुरीत को सजा दी गई थी। जिसका वह ज्यादा बुरा मान गई। उनकी ओर से छात्राओं की बेहतरी के लिए ही सख्ती की जाती है।


उधर, कॉलेज के चेयरमैन रिटायर्ड कर्नल एसएस संधू ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि वह दो दिन के लिए बाहर गए हुए हैं। आकर वह मामले की जांच कर कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि लड़की ने पूरे योजनाबद्ध तरीके से गोलियां निगलीं हैं।

लड़की को आधे घंटे कॉलेज अस्पताल में ऑब्जर्वेशन में रखने के बाद छुट्टी दे दी गई। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर अगली कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed