फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BCCI releases domestic calendar, Chandigarh to host 66 matches

Chandigarh News: बीसीसीआई का डोमेस्टिक कैलेंडर जारी, चंडीगढ़ को 66 मैचों की मेजबानी

Mon, 19 Jun 2023 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
BCCI releases domestic calendar, Chandigarh to host 66 matches
चंडीगढ़। बीसीसीआई ने आगामी क्रिकेट सीजन 2023-24 के लिए कैलेंडर जारी कर दिया है। चंडीगढ़ को विभिन्न टूर्नामेंट्स के लिए कुल 66 मैचों की मेजबानी मिली है। डोमेस्टिक सीजन दलीप ट्रॉफी के साथ 28 जून से शुरू होगा और विजय हजारे ट्रॉफी के साथ 16 मार्च 2024 को संपन्न होगा। अंडर-19 वीनू मांकड़ ट्रॉफी के 15 लीग मैचों की मेजबानी चंडीगढ़ मिली है। इसका आयोजन 12 से 20 अक्तूबर के बीच करेगा। इसमें हरियाणा, जेएंडके, आंध्र प्रदेश, मणिपुर, असम और बिहार की टीमें आमने सामने होंगीं। यूटीसीए अध्यक्ष संजय टंडन ने खुशी जताते हुए कहा कि इससे सिटी क्रिकेट को नया आयाम मिलेगा और स्थानीय बच्चों में बेहतर मौका मिलेगा। 28 अक्तूबर से 9 नवंबर की अवधि में पुरुष अंडर- 23 के 21 लीग मैच चंडीगढ़ में होंगे। इस टूर्नामेंट में असम, बंगाल, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, मेघालय, रेलवे और यूपी की टीमों के बीच मुकाबले होंगें। पुरुष सीनियर विजय हजारे ट्रॉफी के लिए कुल 21 लीग मैच 23 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच खेले जाएंगे। इसमें असम, गुजरात, आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और राजस्थान की टीमें भाग लेंगीं। इनके अलावा यूटीसीए रणजी ट्रॉफी के चार, कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के तीन और कूच बिहार ट्रॉफी के दो मैचों की मेजबानी भी करेगा।
विज्ञापन

चंडीगढ़ के मिली मेजबानी के लिए बीसीसीआई का आभार व्यक्त करते हैं। चंडीगढ़ ने इससे पहले कई प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी की है।
-संजय टंडन, यूटी क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed