{"_id":"63f271779307db489e00ea58","slug":"bathinda-sarpanch-union-demands-action-against-aap-mla-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: आप विधायक के खिलाफ सरपंच यूनियन ने खोला मोर्चा, कहा- पूछताछ और जांच क्यों नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: आप विधायक के खिलाफ सरपंच यूनियन ने खोला मोर्चा, कहा- पूछताछ और जांच क्यों नहीं
Mon, 20 Feb 2023 12:33 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 20 Feb 2023 12:33 AM IST
सार
गिरफ्तार रेशम गर्ग विधायक अमित रतन का सबसे भरोसेमंद साथी था। भले ही विधायक ने दावा किया हो कि उनका पीए रणवीर सिंह था लेकिन इलाकावासियों का कहना है कि विधानसभा चुनाव के दौरान पूरे समय रेशम गर्ग अपने दोस्त अमित रतन के साथ था।
विज्ञापन
यूनियन की बैठक के लिए जुटे सरपंच।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकारी ग्रांट रिलीज करने के बदले करीबी के चार लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार होने के मामले में बठिंडा देहात के विधायक अमित रतन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। महिला सरपंच के पति के बाद अब बठिंडा जिले की सरपंच यूनियन भी विधायक के खिलाफ उठ खड़ी हुई हैं। यूनियन ने भी आप विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
रविवार को शहर सब्जी मंडी के समीप जिले की सरपंच यूनियन की बैठक जिला अध्यक्ष हरदीप सिंह की अगुवाई में हुई। इस बैठक में यूनियन के पदाधिकारियों ने सीधे तौर पर आप सरकार को चेतावनी दी कि अगर वह विधायक के खिलाफ कोई कारवाई न की तो सरकार के खिलाफ बजट सत्र के दौरान मोर्चा खोल देंगे। उनका कहना है कि सरपंच के पति प्रितपाल कुमार की पूरी शिकायत आप विधायक के खिलाफ है फिर उनसे पूछताछ और जांच क्यों नहीं हो रही?
विज्ञापन
रेशम से आप विधायक की गहरी दोस्ती
विजिलेंस विभाग द्वारा प्रितपाल कुमार से रिश्वत लेते गिरफ्तार रेशम गर्ग विधायक अमित रतन का सबसे भरोसेमंद साथी था। भले ही विधायक ने दावा किया हो कि उनका पीए रणवीर सिंह था लेकिन इलाकावासियों का कहना है कि विधानसभा चुनाव के दौरान पूरे समय रेशम गर्ग अपने दोस्त अमित रतन के साथ था और पूरी चुनाव प्रचार के दौरान उसने ही पूरे सिस्टम को हैंडल किया था। बठिंडा देहात से जुडे कुछ लोगों का यहां तक कहना कि विजिलेंस द्वारा पकडा गया रेशम गर्ग और अमित रतन की दोस्ती पटियाला में पढ़ाई के दौरान से है। गौरतलब है कि रेशम गर्ग की गिरफ्तारी के बाद विधायक ने फेसबुक पर लाइव होकर दावा किया था कि उसका पीए रणबीर सिंह है।
विज्ञापन
महिला सरपंच की जगह पति की सक्रियता पर सवाल
रविवार को जिला सरपंच यूनियन की बैठक के बाद जब शिकायतकर्ता एवं महिला सरपंच के पति प्रितपाल कुमार से मीडिया ने पूछा कि महिला सरपंच सीमा रानी सामने क्यों नहीं आ रहीं तो उन्होंने कहा कि वह बहुत ज्यादा बीमार हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग सवाल उठा रहे कि महिला सरपंच सामने क्यों नहीं आ रहीं? हर जगह पति को ही मोर्चा संभालना पड़ रहा है।