{"_id":"5b73c8e442c7924dae5b59a0","slug":"bathinda-s-police-beaten-11-year-old-child-for-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर सामने आया पुलिस का खौफनाक चेहरा, चोरी के शक में 11 साल के बच्चे पर 'पुलिस की गुंडागर्दी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर सामने आया पुलिस का खौफनाक चेहरा, चोरी के शक में 11 साल के बच्चे पर 'पुलिस की गुंडागर्दी'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बठिंडा पुलिस अपनी दरिंदगी की वजह से फिर सुर्खियों में है। सिविल अस्पताल में स्थित पुलिस चौकी कर्मियों पर 11 साल के बच्चे ने गंभीर आरोप लगाए हैं। बच्चे
ने आरोप लगाया है कि चोरी के संदेह में पुलिस कर्मी उसे व उसके दो साथियों, जिनकी उम्र सात और पांच साल है, को पुलिस चौकी में लाई, जहां पर रात को शराब के नशे
में उसे बुरी तरह पीटा गया।
नाबालिग पीड़ित ने बताया कि करीब दो दिन पहले सिविल अस्पताल पुलिस चौकी के कर्मी चोरी के मामले के आधार पर उसे और उसके दोनों छोटे साथियों को पुलिस
चौकी ले गई थी। वहां पर रात को पुलिस अंकल ने उसे सोटी से पीटा। पीड़ित ने अपनी बाजू और कमर पर चोट के निशान दिखाते हुए कहा कि उसे तो पुलिस ने छोड़ दिया
लेकिन उसके दो छोटे साथी अब भी पुलिस चौकी में हैं। जब पुलिस चौकी में दोनों छोटे बच्चों से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अंकल वीडियो न बनाएं।
आप को बता रहे हैं कि हमें पुलिस अंकल चौकी में लेकर आए हैं। रात के समय हमारी मम्मी हमें घर ले गई थी और सुबह होते फिर से मम्मी पुलिस चौकी में छोड़ गई। 11 साल के बच्चे ने बताया कि दस हजार रुपये की चोरी किसी और ने की थी, लेकिन आरोप उन पर लगा दिया। सिविल अस्पताल चौकी प्रभारी एएसआई हरगोबिंद सिंह ने पहले तो बच्चों को चौकी में लाने की बात से इंकार किया लेकिन जब वीडियो देखी तो चौकी प्रभारी ने कहा कि यह बच्चा चोर है। बच्चे झूठ बोल रहे हैं। वहीं एसएसपी डॉ. नानक सिंह ने कहा कि वह मामले की जांच करवाएंगे।