{"_id":"640a158e7f2ecc15750678f0","slug":"bathinda-police-brought-lawrence-bishnoi-on-production-warrant-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bathinda: लॉरेंस बिश्नोई को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस, एक दिन का मिला रिमांड, रंगदारी मामले में होगी पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bathinda: लॉरेंस बिश्नोई को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस, एक दिन का मिला रिमांड, रंगदारी मामले में होगी पूछताछ
Thu, 09 Mar 2023 10:54 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 09 Mar 2023 10:54 PM IST
सार
पुलिस ने कोर्ट में तर्क दिया कि वह रिफाइनरी के ठेकेदार से एक करोड़ की फिरौती के मामलें में लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ करना चाहती है। अदालत से एक दिन का रिमांड हासिल करने के बाद पुलिस गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लेकर सीआईए स्टाफ पहुंची। गुरुवार शाम को पुलिस के बडे़ अधिकारी सीआईए आफिस पहुंचे और बिश्नोई से पूछताछ की।
विज्ञापन
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाबी गायक शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम अब रिफाइनरी के ठेकेदार से एक करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में सामने आया है। पंजाब पुलिस उससे पूछताछ करेगी। यही वजह है कि गुरुवार को पुलिस उसे बठिंडा केंद्रीय जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। पुलिस ने उसको तलवंडी साबो की अदालत में पेश किया, जहां उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने कोर्ट में तर्क दिया कि वह रिफाइनरी के ठेकेदार से एक करोड़ की फिरौती के मामलें में लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ करना चाहती है। अदालत से एक दिन का रिमांड हासिल करने के बाद पुलिस गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लेकर सीआईए स्टाफ पहुंची। गुरुवार शाम को पुलिस के बडे़ अधिकारी सीआईए आफिस पहुंचे और बिश्नोई से पूछताछ की।
विज्ञापन
अक्तूबर में लॉरेंस गैंग का गुर्गा होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति ने रामा मंडी निवासी रिफाइनरी ठेकेदार अंकित गोयल से एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। इस मामले में धमकी देने वाले बलजिंदर सिंह उर्फ बाबा को बठिंडा पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उसने पहले भी गोल्डी बराड़ के कहने पर गैंगस्टर मनप्रीत के गिरोह को हथियार मुहैया कराए थे। ठेकेदार से फिरौती मांगने के मामले में बाबा के अलावा विदेश में रहने वाले गैंगस्टर गोल्डी बराड़ समेत आठ लोगों को नामजद किया गया था। मामले में गोल्डी बराड़ के अलावा मनप्रीत, तरनजोत सिंह, सतविंदर सिंह उर्फ गोल्डी बराड़, अंग्रेज सिंह उर्फ लाडी, हरमन सिंह, जसविंदर सिंह उर्फ घोड़ा, रविंदर सिंह उर्फ अंबी और गुरदासपुर निवासी नवदीप सिंह नामजद हैं।
विज्ञापन