फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bathinda Police arrested three SFJ operatives for writing Pro-Khalistan slogans

Punjab: खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के तीन आरोपी काबू, आतंकी संगठन SFJ से हैं संबंधित

Tue, 14 May 2024 02:29 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 14 May 2024 02:29 PM IST
सार

आरोपी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस से जुड़े हैं। 27 अप्रैल को बठिंडा के जिला प्रशासनिक परिसर और न्यायालय परिसर की दीवारों पर खालिस्तानी समर्थक नारे लिखे गए थे।

विज्ञापन
Bathinda Police arrested three SFJ operatives for writing Pro-Khalistan slogans
खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के तीन आरोपी काबू - फोटो : X @DGPPunjabPolice

विस्तार

 जी-20 सम्मेलन के दौरान दिल्ली मेट्रो और बठिंडा में खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखने के मामले में पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस ने बड़ी कार्रवाई की है। काउंटर इंटेलिजेंस ने मुख्य आरोपी सहित तीन को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

मुख्य आरोपी न्यूयार्क में बैठे गुरपतवंत सिंह पन्नू के कहने पर पैसों के लिए इस प्रकार की वारदात को अंजाम दे रहा था। डीजीपी गौरव यादव ने मंगलवार को बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस बठिंडा ने स्थानीय पुलिस के साथ एक जॉइंट ऑपरेशन के दौरान सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के तीन गुर्गों को पंजाब में बठिंडा और दिल्ली के अलग-अलग सार्वजनिक स्थानों पर खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखने के आरोप में दबोचा है।

विज्ञापन
24 अप्रैल को बठिंडा के जिला प्रशासनिक और कोर्ट कॉम्पलेक्स की दीवारों पर खालिस्तान के पक्ष में नारे लिखे हुए पाए गए थे। इससे कुछ दिन बाद 9 मई को दिल्ली के झंडेवाल मेट्रो स्टेशन और करोल बाग मेट्रो स्टेशन पर भी ऐसे ही नारे लिखे हुए मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि तीनों आरोपियों की पहचान गोगी सिंह निवासी गांव जीवन सिंह वाला बठिंडा और जॉनी निवासी गांव जिओण सिंह वाला तलवंडी साबो के तौर पर हुई है। तीसरा आरोपी जिसकी पहचान प्रितपाल सिंह निवासी गांव डोड फरीदकोट के तौर पर हुई है, उसे मंगलवार को बठिंडा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया। प्रितपाल को जी- 20 के दौरान दिल्ली मेट्रो और बठिंडा थर्मल प्लांट पर खालिस्तान समर्थन स्लोगन और ग्रैफिटी लिखने के आरोप में भी गिरफ्तार किया गया था।

डीजीपी ने कहा कि गोगी सिंह जो एसएफजे का मुख्य संचालक है, वह गुरपतवंत सिंह पन्नू के सीधे संपर्क में था। उसने पन्नू के निर्देश पर पैसों के बदले इस कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपी ने दीवारों पर लिखे नारों की फोटो/ वीडियो भी पन्नू के साथ सांझा की थीं। पुलिस टीमों ने उसके पास से तीन मोबाइल फोन, दो डोंगल, आधार कार्ड और एटीएम कार्ड भी बरामद किया है।

बठिंडा जेल में गोगी और प्रितपाल की हुई थी मुलाकात
एआईजी सीआई बठिंडा अवनीत कौर सिद्धू ने बताया कि आबकारी एक्ट के अंतर्गत बठिंडा पुलिस की ओर से गिरफ्तार आरोपी गोगी की बठिंडा जेल में प्रितपाल सिंह के साथ मुलाकात हुई थी और जेल से बाहर आने के बाद वह उसके संपर्क में रहा। आरोपी प्रितपाल ने गोगी की जान-पहचान गुरपतवंत सिंह पन्नू के साथ करवाई, जिसने गोगी को खालिस्तान के पक्ष में नारे लिखने का काम सौंपा और उसको मुक्तसर कोटकपूरा रोड पर छिपाए 50 हजार रुपये लेने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed