फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bathinda Bus Incident, Government Announces Compensation

बठिंडा बस अग्निकांड: सरकार ने किया मुआवजे का एलान, तेजी से जांच के आदेश

Mon, 15 May 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 15 May 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
Bathinda Bus Incident, Government Announces Compensation
मृतकों के आश्रितों को एक-एक लाख रुपये मुआवजा
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बठिंडा के रामपुराफूल में निजी बस में आग लगने से तीन लोगों की मौत और कुछ लोगों के जख्मी होने पर अफसोस प्रकट किया है। साथ ही मृतकों के आश्रितों को एक-एक लाख रुपये देने का एलान किया है।
विज्ञापन


सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सीेएम ने घटना में जख्मी हुए लोगों को 25-25 हजार रुपये देने के निर्देश दिए हैं। यह घटना बठिंडा से 35 किलोमीटर दूर एक निजी कंपनी की एसी बस में आग लगने से घटी।
विज्ञापन


रइया ट्रांसपोर्ट की बस बठिंडा से लुधियाना जा रही थी। रामपुराफूल में रेलवे क्रॉसिंग के पास बस को आग लग गई, जिसने तेजी से पूरी बस को चपेट में ले लिया। इससे तीन मुसाफिरों की मौत हो गई और दो दर्जन लोग जख्मी हो गए। सीएम ने जिला प्रशासन को पूरी जांच करके जिम्मेवारी तय करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed