फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Baseball attack fruit vendors miscreants looted thousand

चंडीगढ़: दो फल विक्रेताओं पर बेसबॉल से हमला, बदमाशों ने लूटे 30 हजार

Sat, 01 Aug 2020 02:00 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 01 Aug 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Baseball attack fruit vendors miscreants looted thousand
घायल फल विक्रेता - फोटो : अमर उजाला

सेक्टर 8/18 मध्यमार्ग पर बुलेट सवार दो बदमाश मंडी का पास देखने के बहाने शुक्रवार तड़के फल विक्रेता पर बेसबॉल से हमला कर 30 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। हैरानी की बात है कि तीन मिनट में मौके पर पहुंचने का दम भरने वाली यूटी पुलिस वारदात स्थल पर एक घंटे बाद पहुंची। नतीजतन दोनों घायल एक घंटे तक सड़क पर बेसुध पड़े रहे।

विज्ञापन


इससे नाराज परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। बोले.. साहब, अब क्यों अस्पताल पहुंचा रहे हो। हंगामे के बाद पीड़ितों को जीएमएसएच-16 पहुंचाया गया, जहां मनीमाजरा के शास्त्री नगर निवासी पोशाकी लाल (40) के दाहिने हाथ में डॉक्टरों ने फैक्चर बताया, जबकि बापूधाम निवासी प्रमोद (20) की जांघों पर गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उनके रिश्तेदार अजीत सिंह ने बताया कि वह मनीमाजरा के शास्त्री नगर निवासी हैं। वह सभी फल बेचने का काम करते हैं। शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे वह सेक्टर-17 स्थित सब्जी मंडी में थे। भाई मंजीत ने फोन पर बताया कि सेक्टर-7/19 की डिवाइडिंग पर प्रमोद को बुलेट सवार दो बदमाश पीटकर रुपये छीनकर फरार हो गए।


 

इसके बाद वह दोस्त की मदद से पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देकर मौके पर पहुंचा। पता चला कि सेक्टर-8/18 रोड पर उनके चाचा पोशाकी लाल भी बेसुध हालत में हैं। प्रमोद को एक्टिवा से सेक्टर 8/18 लाया गया और एक बार फिर पुलिस को फोन किया। आरोप है कि 112 नंबर पर कॉल करने के बावजूद काफी देर तक कोई पुलिसकर्मी नहीं पहुंचा। इस दौरान दोनों लोग सड़क पर बेसुध पड़े रहे। करीब 5 बजे पुलिस के मौके पर पहुंचने पर हंगामा शुरू हो गया। इसके बाद किसी तरह से मामला शांत करवाकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया।



एक से बीस और दूसरे से दस हजार लूटे
बिना हेलमेट पहने बुलेट सवार दोनों आरोपी गमछा लपेटे सेक्टर-17 मध्यमार्ग से रांग साइड से आकर पहले पोशाकी लाल पर हमला कर 20,600 रुपये और अगले चौक सेक्टर-7/19 पर प्रमोद से 10 हजार रुपये लूट लिए। दोनों पीड़ित शहर के अलग-अलग हिस्सों में रेहड़ी पर फल बेचने का काम करते हैं। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने लूटपाट की धारा में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि प्रमोद ने सेक्टर-26 थाना पुलिस को शिकायत देने से इनकार कर दिया है।

बेसबॉल लेकर तड़के घूमते रहते हैं बाइकर्स
20 जुलाई को अमर उजाला में बाइकर्स गैंग की खबर प्रकाशित की गई थी। इसमें बताया गया था कि कैसे बाइक सवार ये गैंग तड़के हथियारों से लैस होकर सड़कों पर घूमते हैं। इस केस में भी आरोपी बेसबॉल और रॉड के साथ थे। इसके बावजूद पुलिस ने तड़के की पेट्रोलिंग नहीं बढ़ाई। इसके चलते आरोपी अब पहले से ज्यादा सुबह वारदात को अंजाम दे रहे हैं।


अब तक सुबह-सुबह हुई वारदात

  • 27 अप्रैल की सुबह सेक्टर-45/46 रोड पर सब्जी विक्रेता से बाइक सवारों ने 25 हजार छीना।
  • बाइक सवारों ने 10 जुलाई की सुबह सेक्टर 17/18 रोड पर महिला से साढ़े बारह हजार और मोबाइल छीना।
  • बाइक सवार दो युवक सेक्टर-26 से रेहड़ी चालक सब्जी विक्रेता से 3900 रुपये छीना।
  • 24 जुलाई की सुबह बाइक सवार दो युवकों ने सेक्टर-42बी में महिला से चेन झपटी।

सेक्टर-7/19 की डिवाइडिंग और सेक्टर 8/18 मध्यमार्ग पर लूट की वारदात में पुलिस के मौके पर देरी से पहुंचने के मामले की जांच करवाई जाएगी। इस मामले के आरोपियों की जल्द ही पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - चरणजीत सिंह विर्क, डीएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed