फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bargari Kand, Punjab Police Search Campaign to Arrest Dera Committe Members

खुलासाः गुरुसर बेअदबी मामले में भी वांछित हैं डेरा कमेटी के तीनों सदस्य, तलाश रही एसआईटी

Wed, 08 Jul 2020 11:20 AM IST
खुशबू गोयल राजीव शर्मा, फरीदकोट
राजीव शर्मा, फरीदकोट Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 08 Jul 2020 11:20 AM IST
विज्ञापन
Bargari Kand, Punjab Police Search Campaign to Arrest Dera Committe Members
सांकेतिक तस्वीर
श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पावन स्वरूप चोरी करने के मामले में राम रहीम के साथ नामजद डेरे की नेशनल कमेटी के तीन सदस्यों की एसआईटी पिछले डेढ़ साल से तलाश कर रही थी। यह तीनों आरोपी 2015 में बठिंडा के गांव गुरुसर में पावन स्वरूप की बेअदबी करने की घटनाओं में नवंबर 2018 में ही नामजद हो चुके हैं और इनकी उसी समय से एसआईटी को तलाश थी।
विज्ञापन


अब बरगाड़ी केस में भी नामजद होने के बाद एसआईटी ने फरीदकोट की अदालत से इनके अरेस्ट वारंट जारी करवाने के लिए याचिका दायर की है, जिस पर 8 जुलाई बुधवार को सुनवाई होनी है। वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान एसआईटी ने डेरा कमेटी के नामजद सदस्यों हर्ष धूरी, प्रदीप कलेर और संदीप बरेटा की तलाश में पंजाब और हरियाणा में करीब 25 ठिकानों पर छापेमारी की।
विज्ञापन

गुरुसर की घटना में डेरे से लाए थे पावन स्वरूप के अंग

एसआईटी प्रमुख और डीआईजी रणबीर सिंह खटड़ा के अनुसार उनकी पड़ताल में सामने आया है कि बरगाड़ी बेअदबी की घटना को डेरे की नेशनल कमेटी की तीनों सदस्यों की निगरानी और डेरा प्रमुख की शह पर अंजाम दिया गया। उन्होंने दावा किया कि बरगाड़ी केस में तो बुर्ज जवाहर सिंह वाला से चोरी किए गए स्वरूप के अंगों की बेअदबी की गई थी जबकि बठिंडा के गुरुसर की घटना में पावन स्वरूप के अंग डेरा सिरसा से लाए गए थे।

उन्होंने कहा कि 2018 के दौरान गुरुसर समेत 2015 में मोगा के गांव मल्लके के पेश आई बेअदबी की घटना और 2011 में आगजनी मामले की 2018 में पड़ताल के दौरान बरगाड़ी केस से संबंधित कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए थे जिसके चलते एसआईटी ने कम समय में ही आरोपियों के खिलाफ चालान पेश कर दिया है। एसआईटी की तरफ से डेरा कमेटी सदस्यों की काफी सरगर्मी के साथ तलाश की जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एसआईटी की पड़ताल में सामने आया है कि डेरा अनुयायियों में रोष था कि सिख जत्थेबंदियों के साथ विवाद के कारण ही डेरा प्रमुख को श्री अकाल तख्त से मिली माफी को रद्द कर दिया गया था। इसी वजह से पंजाब में डेरा प्रमुख की एमएसजी सीरीज की फिल्मों को रिलीज करने की अनुमति नहीं दी जा रही थी। इसी विवाद के बीच डेरा अनुयायियों ने पावन स्वरूप की बेअदबी करने की साजिश रची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed