फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bargari Kand, Harbans Singh Jalal Feeling Danger from Sukhbir Badal and Sikander Singh Maluka

मेरे पास अक्षय कुमार के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं, पर मुझे जान का खतरा हैः हरबंस सिंह जलाल

Sat, 01 Dec 2018 04:52 PM IST
न्यूज डेस्क, न्यूज डेस्क, बठिंडा(पंजाब)
न्यूज डेस्क, न्यूज डेस्क, बठिंडा(पंजाब) Updated Sat, 01 Dec 2018 04:52 PM IST
विज्ञापन
Bargari Kand, Harbans Singh Jalal Feeling Danger from Sukhbir Badal and Sikander Singh Maluka
हरबंस सिंह जलाल
पूर्व विधायक हरबंस सिंह जलाल ने कहा कि मेरे पास अक्षय कुमार के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं, लेकिन अब मुझे अपनी जान का खतरा भी है। जलाल ने कहा बरगाड़ी बेअदबी मामला खुलकर उजागर होने के बाद मुझे सुखबीर बादल और सिकंदर सिंह मलूका से जान का खतरा है।
विज्ञापन


डेरा मुखी को माफी दिलाने के लिए एक्टर अक्षय कुमार ने ही अपने घर पर सुखबीर बादल के साथ बैठक करवाकर डील करवाई थी। मेरे पास इसके पुख्ता सबूत है, जो आने वाले दिनों में एसआईटी के समक्ष पेश कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


शनिवार को जलाल मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि इन आरोपों के बाद अब उन्हें अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल और अकाली नेता सिकंदर सिंह मलूका से जान का खतरा है। इसलिए सरकार उन्हें सुरक्षा दे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक जलाल ने कहा कि वह इस संबंध में जस्टिस रणजीत सिंह कमीशन को भी पुख्ता सबूत दे चुके थे लेकिन कमीशन ने सही काम नहीं किया। अब उन्हें एसआईटी पर पूरा भरोसा है। वह एसआईटी को भी अक्षय कुमार, डेरा मुखी और सुखबीर बादल की बैठक संबंधी अहम सबूत देंगे। पूर्व विधायक ने कहा कि अगर एसआईटी ने फिर भी अक्षय और सुखबीर के खिलाफ कोई कार्रवाई न की तो वह पूरे सबूतों को मीडिया के जरिए लोगों में उजागर कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed