{"_id":"4439e7e2aaafd93e9ac867bef23e8c2a","slug":"barbique-nations-new-menu-launching","type":"story","status":"publish","title_hn":"जादू, गाना, डांस और डिनर एक साथ मिलेगा यहां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जादू, गाना, डांस और डिनर एक साथ मिलेगा यहां
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 22 May 2014 12:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में स्थित रेस्त्रां बार्बी क्यू नेशन अपने डिनर सेशन में एक नया जायका जोड़ने जा रहा है। यह जायका किसी व्यंजन का नहीं अपितु कला का होगा। बुधवार दोपहर को इसके बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए बार्बी क्यू नेशन के रीजनल ऑपरेशन हेड, मनीष पांडे ने बताया कि हाल ही में चुनाव हुए हैं और सभी एक सीरियस मूड से निकले हैं।
विज्ञापन
इसलिए उन्हें लगा कि अपने रेस्त्रां में डिनर के वक्त कुछ नई चीजें जोड़ी जाएं। रेस्त्रां में डिनर के वक्त शहर और शहर के बाहर के कलाकार लोगों का मनोरंजन करेंगे। इसमें कोलकाता के जादूगर डेविड, कोलकाता के ही गायक फ्रांसिस लेपचा और शहर का नूर बैंड और शहर का ही डांसिंग ग्रुप ब्लैक डायमंड शामिल है।
विज्ञापन
इमेज बदलना चाहता हूं जादूगर की: डेविड
डेविड को अमेजिंग डेविड कहा जाता है। 26 वर्षीय डेविड ने कहा कि वह जादूगर की इमेज बदलना चाहते हैं। जादूगर को सिर्फ एक बड़ा सा चमकीला कोट और टोपी पहने हुए ही दिखाया जाता है। वह इस चीज में बदलाव लाना चाहते हैं। डेविड पिछले 6 सालों से जादू के कर्तब दिखा रहे है।
विज्ञापन
पंजाबियों को देखकर पंजाबी में गाने लगा: फ्रांसिस
फ्रांसिस को अगर देखा जाए तो वह जापानी लगते हैं लेकिन वह है भारत के ही। फ्रांसिस ने बताया कि उन्हें अंग्रेजी गानों का बहुत शौक है और यही शौक उन्हें इस फील्ड में ले आया। उन्होंने कहा कि शुरुआत उन्होंने अंग्रेजी गानों से ही की थी, लेकिन धीरे धीरे वह बंगाली गाने भी गाने लगे। फ्रांसिस कहते हैं कि चंडीगढ़ में हर चीज में पंजाबियत को पसंद किया जाता है। यहां गानों की फरमाइश भी पंजाबी ही होती है जिस वजह से उन्होंने पंजाबी गाना सीखा।