फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bar Council strict on bench hunting and forum shopping, seeks complaints

Chandigarh News: बेंच हंटिंग व फोरम शॉपिंग पर बार काउंसिल सख्य, मांगी शिकायतें

Tue, 26 Aug 2025 09:50 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 09:50 PM IST
विज्ञापन
Bar Council strict on bench hunting and forum shopping, seeks complaints
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा बार काउंसिल ने वकीलों और पक्षों की ओर से की जा रही कथित बेंच हंटिंग (विशेष पीठ से अनुकूल आदेश प्राप्त करने या किसी पीठ से बचने का प्रयास) और फोरम शॉपिंग की प्रथा पर संज्ञान लेते हुए शिकायतें आमंत्रित की हैं। प्रिविलेज कमेटी ने कहा है कि कोई भी वकील, प्रभावित व्यक्ति या आमजन इस तरह की अनैतिक गतिविधियों से संबंधित जानकारी, साक्ष्य या शिकायतें साझा कर सकता है। इसके लिए शिकायत प्रिविलेज कमेटी पर ईमेल या बार काउंसिल के आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर 77400-03408 पर भेजी जा सकती हैं। यह कदम रूप बंसल मामले के बाद उठाया गया है, जिसमें बेंच हंटिंग की शिकायतें सामने आई थीं।
दिल्ली-एनसीआर व गुरुग्राम के बिल्डर एम3एम के रूप कुमार बंसल पर सैकड़ों करोड़ रुपये के गबन का आरोप है और उसके खिलाफ ईडी ने मामले दर्ज किए हुए है। बार काउंसिल ने इस प्रकरण में कुल 16 वकीलों को तलब किया गया था। इनमें से दो वरिष्ठ वकीलों को प्रिविलेज कमेटी ने क्लीन चिट दे दी है, क्योंकि उन्होंने जांच में पूरा सहयोग किया और स्पष्ट किया कि उक्त याचिका उनके कार्यालय से दाखिल नहीं हुई थी। वे केवल बाद में इस मामले में पेश हुए थे।
विज्ञापन


कमेटी ने यह भी पाया कि रूप बंसल की ओर से हाईकोर्ट में पेश होने वाले कई वकील, दिल्ली में प्रैक्टिस करने वाले दो वकीलों द्वारा नियुक्त किए गए थे। इस पर दोनों दिल्ली-स्थित वकीलों को नोटिस जारी कर बार काउंसिल आफ दिल्ली के सचिव के माध्यम से व्यक्तिगत पेशी और लिखित जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया गया है। बार काउंसिल ने साफ किया है कि न्यायपालिका की गरिमा और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बेंच हंटिंग जैसी अनैतिक प्रथाओं को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed