फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Banwarilal Purohit said - If corruption is eradicated, the country will reach the heights

बनवारीलाल पुरोहित बोले - भ्रष्टाचार खत्म हो जाए तो देश ऊंचाइयों पर पहुंच जाएगा

Mon, 03 Oct 2022 02:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Banwarilal Purohit said - If corruption is eradicated, the country will reach the heights
चरखा चलाते प्रशासक। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। सेक्टर-16 के गांधी स्मारक भवन में रविवार को गांधी स्मारक निधि की ओर से राष्ट्रपति महात्मा गांधी और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस मौके पर पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने चरखा चलाया और गांधी म्यूजियम का अवलोकन किया। उन्होंने गांधी जी का बिरला सदन में दिनांक 11 जून 1947 को दिए भाषण की रिकॉर्डिंग की हुई आवाज को भी टेलीफोन पर सुना। उन्होंने कहा कि यदि भ्रष्टाचार खत्म हो जाए तो हमारा देश ऊंचाइयों पर पहुंच जाएगा। उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री की ईमानदारी की मिसाल आज के नेताओं में कहीं नहीं मिलती। गांधी जी को याद करते हुए उन्होंने कहा कि सत्य और अहिंसा के माध्यम से विरोधियों का हृदय परिवर्तन करना उनका मुख्य लक्ष्य था। गांधी जी ने बताया था कि देश तथा दुनिया को सात पापों से बचना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमें अपने जीवन को सादा बनाना चाहिए। गांधी जी कहते थे कि पृथ्वी मनुष्य की आवश्यकता पूरी करने के लिए तो काफी देती है परंतु मनुष्य के लोभ को तृप्त करने के लिए नहीं देती। उन्होंने कहा, ‘मुझे हवाई यात्रा करते हुए बिजनेस क्लास की सुविधा है परंतु मैं इकोनॉमिक क्लास में जाना पसंद करता हूं। बिजनेस क्लास में ज्यादा पैसे लगते हैं हमें मितव्ययी होना चाहिए।’ देव राज त्यागी ने बताया कि गांधी चित्रकथा पुस्तक का विमोचन भी हुआ। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस मौके पर प्रणव देसाई जी मुंबई, रचना सिंह, भूपेंद्र शर्मा, देवेंद्र सिंह, नरेश शर्मा, वीके कपूर, सुभाष गोयल, पुष्पा गुप्ता, जेएल गोगना, अरुण जौहर, सुनील रैना, योगेश बहल, पुनीता बावा, प्रेम विज, संगीता शर्मा कुंद्रा, एशना भटनागर, सुमन बेरी, अशोक बेरी, अशोक मायर, कमलजीत सिंह पंछी, डॉ. एमपी डोगरा, आनंद कुमार शरण पट्टीकल्याणा सहित अन्य लोग उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed